जेल से फरार हुआ रेप और हत्या का आरोपी, 2011 के सौम्या हत्याकांड में मिली थी उम्रकैद की सजा; पुलिस ने जारी की फोटो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 09:43 IST2025-07-25T09:41:56+5:302025-07-25T09:43:02+5:30
Kannur News: जेल अधिकारियों ने जेल परिसर और उसके आसपास तत्काल तलाश अभियान चलाया, लेकिन कैदी कहीं नहीं मिला।

जेल से फरार हुआ रेप और हत्या का आरोपी, 2011 के सौम्या हत्याकांड में मिली थी उम्रकैद की सजा; पुलिस ने जारी की फोटो
Kannur News: केरल में 2011 के सौम्या हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा गोविंदाचामी उच्च सुरक्षा वाली कन्नूर केंद्रीय जेल से फरार हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के गोविंदाचामी की कोठरी की जांच के दौरान उसके लापता होने का पता चला। जेल अधिकारियों ने जेल परिसर और उसके आसपास तत्काल तलाश अभियान चलाया, लेकिन कैदी कहीं नहीं मिला।
पुलिस को सतर्क कर दिया गया है और तलाश अभियान चलाया जा रहा है। कन्नूर टाउन पुलिस ने बताया कि कैदी के जेल से भागने की सूचना उसे सुबह सात बजे मिली।
Kannur: 2011 Soumya rape and murder accused Govindachamy escapes from Kannur Central Jail.
— ANI (@ANI) July 25, 2025
Govindachamy was serving a life sentence for the rape and murder of 23-year-old Soumya, who was attacked while travelling on a passenger train from Ernakulam to Shoranur on February 1,… https://t.co/ccjOfbU5FCpic.twitter.com/Gz3jTdNySr
शोरनूर के पास मंजक्कड़ की 23 वर्षीय सौम्या से एक फरवरी 2011 को एर्नाकुलम से शोरनूर जा रही एक यात्री ट्रेन में अकेले सफर करते समय गोविंदाचामी ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी थी। गोविंदाचामी को सौम्या की नृशंस हत्या का दोषी ठहराया गया था।
इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और इससे सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर व्यापक बहस छिड़ गई थी।