लाइव न्यूज़ :

बेटे ने मां को हथौड़े से मार डाला, कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए नहीं दिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2025 14:49 IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे देने से मना करने पर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी पर भी हमला किया। उरला थाने के थानेदार बीएल चंद्राकर ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे उरला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागेश्वर नगर में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए नहीं दिए, बेटे ने मां को हथौड़े से मार डाला...

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे देने से मना करने पर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी पर भी हमला किया। उरला थाने के थानेदार बीएल चंद्राकर ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे उरला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागेश्वर नगर में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रदीप देवांगन ने अपनी मां गणेशी (70) से कुत्ता खरीदने के लिए दो सौ रुपये मांगे थे। चंद्राकर ने बताया कि प्रदीप जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदना चाहता था, जो उसे आठ सौ रुपए में मिल रहा था। प्रदीप के पास छह सौ रूपए थे और उसने मां से दो सौ रुपए की मांग की थी। उन्होंने बताया कि जब उसकी मां ने पैसे देने से मना किया तो प्रदीप ने हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी पर भी हमला किया। अधिकारी ने बताया कि प्रदीप ई-रिक्शा चलाता है और उसके दो बेटे और एक बेटी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब प्रदीप के 15 वर्षीय बेटे ने उसे रोकने की कोशिश की तो प्रदीप मौके से भाग गया। बाद में बेटे ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान गणेशी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रामेश्वरी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी प्रदीप को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :हत्याछत्तीसगढ़क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो