लाइव न्यूज़ :

कलयुगी बेटे ने समाजसेवी मां-बाप को गोली से भूना, बोला- मैं परंपरा बदलना चाहता था

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 2, 2018 13:34 IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में समाज सेवी दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

Open in App

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बेटे ने समाजसेवी माता-पिता की हत्या कर दी है। हत्या के पीछे की वजह थी- घर की परंपरा। दरअसल जैन समाज के सम्मानीय व्यक्ति 72 साल के रावलमन जैन और उनकी 67 साल की पत्नी सुरजी बाई का बेटे संदीप ने गोली मारकर हत्या कर दी है। संदीप ने पुलिस को बताया कि उसके पिता घर में बने मंदिर में पूजा के लिए शिवनाथ नदी से नौकर से हर रोज पानी मंगवाते थे, अगर ये पानी कहीं और से आए तो घर में पूजा नहीं होती थी। संदीप अपनी घर की इस परंपरा को बदलना चाहता था। इसलिए उसने नौकर रोहित देशमुख को आने से मना कर दिया। इसी बात के विवाद में संदीप ने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया।

सोमवार की सुबह पुलिस को पार्श्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी रावलमल जैन और उनकी पत्नी सुरजी बाई की गोली मारकर हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल शुरू की तो यह बात सामने आई कि हत्या के वक्त घर में माता-पिता और बेटा संदीप ही था। पूछताछ में संदीप ने अपना जुर्म कबूल लिया। 

पुलिस के मुताबिक संदीप ने बताया कि जब नौकर रोहित देशमुख को हटाने के बारे में रविवार को पिता ने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि उसने नौकर को आने के लिए मना कर दिया है। इस बात दोनों में काफी विवाद हुआ। अगली सुबह सोमवार को संदीप ने मां के कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और जब पिता बाथरूम की ओर जा रहे थे तब संदीप ने अपने पिता रावलमल जैन की पीठ पर गोली मार दी। हत्या का राज ना खुले इस डर से संदीप ने मां की भी फिर गोली मारकर हत्या कर दी। 

हालांकि पुलिस को इस बात पर भरोसा नहीं है। पुलिस को यह संदीप की मनगढ़ंत कहानी लग रही है। पुलिस को इस बात का शक है कि यह हत्या सिर्फ नौकर के विवाद के लिए नहीं बल्कि प्रोपर्टी के लिए की गई है। संदीप बस एक मौका तलाश रहा था। दरअसल चूंकि रावलमल ने अपनी सारी चल-अचल संपत्ति समाज सेवा के लिए नगपुरा तीर्थ ट्रस्ट को दान कर दी थी, इसीलिए उनका बेटा उनसे नाराज चल रहा था और हत्या कर दी। 

टॅग्स :क्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?