लाइव न्यूज़ :

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 7, 2022 17:06 IST

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद शनिवार को छह लोगों- मोहम्मद अफजल, खुर्शीद अहमद, पप्पू खान, मकसूद आलम, अब्दुल वसीद और जुबैर अहमद को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह गिरफ्तारी हुईजहानागंज में बसपा की एक बैठक के बाद कुछ लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थेमोहम्मद अफजल, खुर्शीद अहमद, पप्पू खान, मकसूद आलम, अब्दुल वसीद और जुबैर अहमद गिरफ्तार

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं की एक बैठक के बाद कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह गिरफ्तारी हुई। 

इस वीडियो में कथित रूप से दिखाया गया है कि पिछले हफ्ते स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जहानागंज में बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक के बाद कुछ लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद शनिवार को छह लोगों- मोहम्मद अफजल, खुर्शीद अहमद, पप्पू खान, मकसूद आलम, अब्दुल वसीद और जुबैर अहमद को गिरफ्तार किया गया।

 अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेंद्र लाल ने बताया कि इनके खिलाफ बिना अनुमति लिए जुलूस निकालने और आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस वायरल वीडियो के फुटेज की जांच कर रही है और इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

टॅग्स :बीएसपीपाकिस्तानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत