लाइव न्यूज़ :

बिहारः शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने दी धमकी, कहा-मेरे बेटे को न्याय नहीं मिला तो छोड़ दूंगी सीवान, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2022 17:39 IST

बिहार विधान परिषद चुनावः रईस खान ने पूर्व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इस मामले में पुलिस ओसामा की भूमिका की जांच कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देहिना शहाब भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.मेरे आंचल से मेरे बेटे को छीनने की कोशिश हो रही है.शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का नाम एक केस में दर्ज हुआ था.

पटनाः बिहार के सीवान में एक समय वह भी था, जब यहां मोहम्मद शहाबुद्दीन का सिक्का चलता था. लेकिन आज जब शहाबुद्दीन इस दुनिया में नहीं है तो उनका परिवार खौफ के साए में जी रहा है. पिछले दिनों शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का नाम एक केस में दर्ज हुआ था.

जिसके बाद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने कहा है कि यदि उनके परिवार को न्याय नहीं मिला तो हम सभी लोग सीवान छोड़ देंगे. दरअसल, विधान परिषद चुनाव के दौरान चार अप्रैल की देर शाम निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान के काफिला पर एके- 47 से फायरिंग की गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

इस दौरान रईस खान बाल-बाल बच गये थे. इस घटना के बाद रईस खान ने पूर्व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इस मामले में पुलिस ओसामा की भूमिका की जांच कर रही है. ऐसे में हिना शहाब अब अपने बेटे के बचाव को लेकर सामने आ गई हैं.

उन्होंने अपने बेटा ओसामा शहाब को बेकसूर बताते हुए कहा है कि उनके बेटे को जानबूझकर फंसाया गया है. अगर न्याय नहीं मिलता तो मैं सिवान छोडकर चली जाएंगी. हिना शहाब ने कहा कि पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा है. असमय मेरे पति मुझे छोड़ कर चले गए और अब मेरे आंचल से मेरे बेटे को छीनने की कोशिश हो रही है.

अगर ऐसा होगा तो उनके सामने सीवान को छोड़ने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा. इस दौरान हिना शहाब भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने फायरिंग मामले में बेटे को मुख्य साजिशकर्ता बताए जाने को लेकर जिला प्रशासन सहित सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की. 

हिना शहाब ने कहा कि मेरा बेटा काफी दिनों से सीवान से बाहर है और ऐसे में जानबूझ कर उसे फंसाने की साजिश रची गई है. उनका कहना है कि ऐसा करके मेरे घर की राजनीतिक छवि को खराब किया जाए, लेकिन ऐसे मामलों से वह कमजोर नहीं होंगी और मजबूती से साजिश करने वालों का मुकाबला करेंगी.

हिना शहाब ने कहा है कि उनके बेटे को जबर्दस्ती इस केस में फंसाया जा रहा है।. ओसामा पिछले कई दिनों से दिल्ली में हैं. बावजूद इसके ओसामा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. हिना साहब के मुताबिक उनके बेटे ओसामा शहाब अपनी पत्नी के साथ शबे बारात के दौरान ही दिल्ली गए थे.

दिल्ली में अपने मरहूम पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए वे दिल्ली गए थे. लेकिन जबर्दस्ती सियासी मकसद से उनका नाम केस में डाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि मेरे पति (शहाबुद्दीन) को भी ऐसे ही फंसाया गया था. मैं 18 साल तक इंतजार करती रही कि साहब आएंगे. लेकिन एक दिन हादसे की खबर आई.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआरजेडीजेडीयूबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा