लाइव न्यूज़ :

सनकी पिता ने दो वर्षीय बेटे और चार साल की बेटी को जमीन पर पटक कर घायल किया और चाकू मारकर हत्या की, पत्नी पर हमला कर आग के हवाले किया

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2022 15:22 IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले के घटना डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव का है। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के कारणों का अब तक पता नहीं लग सका है।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक एक सनकी पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को धारदार हथियार से मार कर निर्मम हत्या कर दी है। इतना ही नहीं उस सनकी ने अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

वहीं, सनकी शख्स ने घटना को अंजाम देने के बाद सभी को जलाने की नियत से आसपास के पुआल की टाल में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जख्मी पत्नी को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव की है। 

प्राप्त जाबकारी के अनुसार इस दिल दहला देबे वाली घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी तादात में लोगो की भीड़ जुटी उमड़ पड़ी। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाला सनकी शक्श रौशन साह नेपाल के गौशाला का रहने वाला है, जो अपनी पत्नी को उसके घर पहुंचाने के नाम पर उसको अपने साथ लेकर चला था।

सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में महिला को पहुंचाने के बजाए वो उसे लेकर डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा लेकर आ गया, जहा खाली पड़े चौर(खेत) में उसने सबसे पहले अपने दो वर्षीय बेटे और चार साल की बेटी को जमीन पर पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और इसके बाद चाकू मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया।

इतना ही नहीं उसके बाद उसने अपने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और उसे मरा समझ कर वहां आसपास के खेतों में पड़े पुआल को आग के हवाले कर दिया ताकि जलने से मौत की पुष्टि हो सके। इसके बाद मौके से फरार हो गया। इधर, आग की लपटे देख आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि पत्नी की सांसे अभी चल रही है।

आननफानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल वह कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीतामढ़ी के सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापमेरी कर रही है और वो जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं लग सका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली