लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सिख लड़की के धर्म परिवर्तन मामले में नया मोड़, परिवार वालों का दावा- अभी-तक घर नहीं आई हमारी बेटी

By भाषा | Updated: August 31, 2019 16:41 IST

पंजाब पुलिस ने राज्य के कानून मंत्री राजा बशारत के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जिसे हालात शांत करने के लिए ननकाना साहिब भेजा गया है। यह समिति 30 सदस्यीय समिति से वार्ता करेगी जिसका गठन इस घटना को लेकर पाकिस्तान के सिख समुदाय ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देननकाना साहिब में सिख समुदाय ने गुरुद्वारा जन्मस्थान समेत सभी गुरुद्वारों में मुस्लिमों के प्रवेश पर तब तक रोक लगा दी है। अदालत के आदेश पर किशोरी को शुक्रवार को लाहौर में एक आश्रय गृह में भेज दिया गया। इस घटना के बाद सिख एवं मुस्लिम समुदायों में तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तान में एक सिख किशोरी के अपहरण एवं जबरन धर्मांतरण को लेकर दबाव में आई पंजाब प्रांत की सरकार ने नाराज सिखों के साथ वार्ता करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। किशोरी के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की को बंदूक का भय दिखाकर उससे जबरन इस्लाम कबूल कराया गया और उसे एक मुस्लिम लड़के से विवाह करने के लिए मजबूर किया गया।

उसके परिवार का कहना है कि लड़की की आयु 18 वर्ष है। ननकाना शहर पुलिस के जांच अधिकारी मोहम्मद जमील ने ‘पीटीआई’ को बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संदिग्धों में से एक अरसलान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सिख लड़की से शादी करने वाले मुख्य संदिग्ध मोहम्मद हसन का दोस्त है।

अदालत के आदेश पर किशोरी को शुक्रवार को लाहौर में एक आश्रय गृह में भेज दिया गया। इस घटना के बाद सिख एवं मुस्लिम समुदायों में तनाव बढ़ गया है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि ननकाना साहिब में सिख समुदाय ने गुरुद्वारा जन्मस्थान समेत सभी गुरुद्वारों में मुस्लिमों के प्रवेश पर तब तक रोक लगा दी है, जब तक किशोरी अपने परिवार से मिल नहीं जाती और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती।

पंजाब पुलिस ने राज्य के कानून मंत्री राजा बशारत के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जिसे हालात शांत करने के लिए ननकाना साहिब भेजा गया है। यह समिति 30 सदस्यीय समिति से वार्ता करेगी जिसका गठन इस घटना को लेकर पाकिस्तान के सिख समुदाय ने किया है। पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव अमीर सिंह ने ‘पीटीआई’ से कहा कि ननकाना साहिब में हालात काबू में हैं। ‘‘उम्मीद है कि यह मामला सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया जाएगा।’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि ननकाना साहिब में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानसिख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह