लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moose Wala Murder case: केंद्रीय जांच एजेंसी करेगी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच, पंजाब सरकार ने परिवार की मांगों को माना

By रुस्तम राणा | Updated: May 30, 2022 14:29 IST

सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर उनके बेटे की मौत की सीबीआई और एनआईए जांच की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमूसेवाला के पिता ने बेटे की मौत की सीबीआई और एनआईए जांच की मांग की थीपंजाब पुलिस ने मामले में अब तक 6 संदिग्धों को हिरासत में लियापरिवार ने कहा- डीजीपी को इस घटना को गैंगवार से जोड़ने के लिए माफी मांगनी चाहिए

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब एनआईए करेगी। मूसेवाला के परिवार वालों की यह मांग थी कि ममले की जांच एनआईए के माध्यम से की जानी चाहिए। सीएम भगवंत मान ने सोमवार को परिजनों की यह मांग मान ली है। 

सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर उनके बेटे की मौत की सीबीआई और एनआईए जांच की मांग की थी। उन्होंने यह भी मांग की कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा की जाए।

इसके अलावा परिजनों की मांग थी कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने के आदेश को सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और पंजाब के डीजीपी को इस घटना को गैंगवार से जोड़ने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

पंजाब के सीएम ने बलकौर सिंह की सभी मांगों को मान लिया है। उन्होंने कहा, "पंजाब सरकार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से मामले की जांच कराने का अनुरोध करेगी।" 

साथ ही सीएम ने कहा, राज्य सरकार भी इस जांच आयोग में एनआईए जैसी किसी केंद्रीय एजेंसी से पूरा सहयोग सुनिश्चित करेगी। मान ने आगे कहा कि उन्होंने सुरक्षा में कमी और जिम्मेदारी तय करने के पहलुओं की उच्चतम स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं। पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने रविवार को यह कहा था कि यह मामला एक अंतर-गिरोह रंजिश की तरह लगता है। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने डीजीपी ने गत दिन प्रेस कांफ्रेंस की थी कि उसके गैंगस्टरों से संबंध हैं। उन्होंने बताया कि परिवार ने कहा कि उनका और उनके बेटे का इस तरह अपमान नहीं किया जाना चाहिए। उनका ऐसा कोई संबंध नहीं था और डीजीपी को माफी मांगनी चाहिए

पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में अब तक 6 लोगों को हिरासत मे लिया है, जिनसे मामले में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बीते रविवार को मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली।  

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाएनआईएपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई