लाइव न्यूज़ :

सीधीः रेप की कोशिश, महिला ने घर में घुसे व्यक्ति का गुप्तांग हंसिया से काट कर अलग किया, थाने पहुंच पुलिस को बताया

By भाषा | Updated: March 21, 2021 17:30 IST

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के उमरीहा गांव का मामला है। रमेश साकेत (45) महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया और महिला के साथ कथित रूप से जोर जबरदस्ती करने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को बताया।पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को उपचार के लिये सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया।जिला अस्पताल और बाद में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

सीधीः मध्य प्रदेश के सीधी जिले के उमरीहा गांव में एक महिला ने अपने घर में घुसे एक व्यक्ति का गुप्तांग हंसिया से काट कर अलग कर दिया।

पीड़ित व्यक्ति महिला के घर में घुस कर उसके साथ कथित रूप से जबरन बलात्कार करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सीधी जिले के खड्डी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार को महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार रात को 11 बजे रमेश साकेत (45) महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया और महिला के साथ कथित रूप से जोर जबरदस्ती करने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपित ने जब महिला को नहीं छोड़ा तो महिला ने खटिया पर रखी हंसिया से रमेश का गुप्तांग काट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को बताया। राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को उपचार के लिये सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ़्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में 20 साल के एक युवक ने पड़ोस में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

रेवती के थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में भीम साहनी (20) शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे पड़ोस में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को दो रुपये देने का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने घर में ले गया तथा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर रेवती थाने में कल भीम साहनी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अधीन नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची को आज मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने आरोपी भीम साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा