लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा वालकर हत्याकांडः मजिस्ट्रियल कोर्ट ने केस को ट्रायल के लिए सेशन कोर्ट ट्रांसफर किया, दस्तावेजों की जांच हुई पूरी

By अनिल शर्मा | Updated: February 21, 2023 12:13 IST

आफताब पूनावाला ने उच्चतर शिक्षा हासिल करने के लिए अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और आरोपपत्र की एक ‘‘उपयुक्त’’ डिजिटल प्रति जारी करने के लिए अदालत में पिछले सोमवार (13 फरवरी ) को एक अर्जी भी दायर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि दस्तावेजों की जांच अब पूरी हो गई है।दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को श्रद्धा वालकर हत्या के मामले में आफताब के खिलाफ 6629 पृष्ठ की बड़ी चार्जशीट दायर की थी।

Shraddha Walkar Murder  Case: साकेत जिला न्यायालय परिसर की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मंगलवार को सुनवाई और आगे की कार्यवाही के लिए श्रद्धा वालकर हत्याकांड को सत्र न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि दस्तावेजों की जांच अब पूरी हो गई है... क्योंकि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत अपराध एक सत्र न्यायाधीश द्वारा विचारणीय था।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा कि तदनुसार आरोपी को 24 फरवरी, 2023 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाना चाहिए। इससे पहले कोर्ट ने हत्याकांड में आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।

दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को हत्या के मामले में आफताब के खिलाफ 6629 पृष्ठ की बड़ी चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 201 और अन्य धाराओं के तहत दायर की गई है। दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच के 90 दिनों की समाप्ति से पहले आरोप दायर किया।

जांच के दौरान, दिल्ली पुलिस ने आफताब के खिलाफ आरोपों को स्थापित करने के लिए नार्को विश्लेषण परीक्षण और पॉलीग्राफ परीक्षण किया और डीएनए सबूत एकत्र किए थे। आफताब पूनावाला पर मई 2022 में महरौली इलाके में अपने किराए के आवास में अपने लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है।  गला घोंटने के बाद, उसने कथित तौर पर शरीर के 35 टुकड़े किए और 18 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इसे फेंकता रहा। 

गौरतलब है कि आफताब ने उच्चतर शिक्षा हासिल करने के लिए अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और आरोपपत्र की एक ‘‘उपयुक्त’’ डिजिटल प्रति जारी करने के लिए अदालत में पिछले सोमवार (13 फरवरी)  को एक अर्जी भी दायर की थी। अर्जी में आरोप लगाया कि उसे मामले में फंसाया गया है और अभियोजन ने इरादतन आरोपपत्र की एक ऐसी डिजिटल प्रति मुहैया कराई, ‘‘जो पढ़ी नहीं जा सकती।’’

यहां की एक अदालत ने सात फरवरी को दिल्ली पुलिस के आरोपपत्र का संज्ञान लिया था और मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी के लिए निर्धारित कर दी थी। पूनावाला के वकील एम एस खान द्वारा दायर पहली अर्जी में कहा गया है, ‘‘अर्जी देने वाला या आरोपी उच्चतर शिक्षा हासिल करना चाहता है, इसलिए वह अपने प्रमाणपत्र चाहता है।’’

इसमें यह भी कहा गया है कि पूनावाला को तत्काल कलम, पेंसिल और नोटबुक जैसी ‘स्टेशनरी’ वस्तुओं की जरूरत है। दूसरी अर्जी में यह अनुरोध किया गया है कि आरोपपत्र की ‘सॉफ्ट’ या डिजिटल प्रति ‘‘उपयुक्त’’ रूप में मुहैया कराई जाए। 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो