लाइव न्यूज़ :

Shraddha Walker Murder Case: गृहनगर वसई में विरोध के बाद नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन रद्द, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2022 20:40 IST

Shraddha Walker Murder Case: पुलिस के अनुसार आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर (27) की गत 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता श्रद्धा वालकर (27) पालघर जिले के वसई शहर की रहने वाली थी।हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन रविवार शाम को वसई पश्चिम क्षेत्र के एक सभागार में होना था। मानिकपुर पुलिस थाने आये और बताया कि रिसेप्शन के आयोजन को फिलहाल टाल दिया गया है।

मुंबईः श्रद्धा वालकर की हत्या के मद्देनजर महाराष्ट्र के वसई शहर में स्थानीय संगठनों के विरोध के बाद एक नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन (स्वागत समारोह) रद्द कर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में महरौली हत्याकांड की पीड़िता श्रद्धा वालकर (27) पालघर जिले के वसई शहर की रहने वाली थी।

एक समाचार चैनल के संपादक ने शुक्रवार सुबह स्वागत समारोह के आमंत्रण की एक तस्वीर ट्वीट की और हैशटैग 'लवजिहाद' और 'आतंकवादी कृत्य' का इस्तेमाल करते हुए इसे वालकर हत्याकांड से जोड़ दिया। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन रविवार शाम को वसई पश्चिम क्षेत्र के एक सभागार में होना था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि संपादक के ट्वीट के वायरल होने के बाद, वसई में स्थानीय हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने हॉल के मालिक को फोन किया और क्षेत्र में शांति के लिए इस कार्यक्रम को रद्द करने को कहा। उन्होंने कहा कि दंपति के परिवार के लोग शनिवार को मानिकपुर पुलिस थाने आये और बताया कि रिसेप्शन के आयोजन को फिलहाल टाल दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि महिला (29), जो हिंदू है जबकि उसका पति, एक मुस्लिम है और दोनों पिछले 11 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों परिवारों के सदस्यों ने उनके रिश्ते का समर्थन किया है और इस जोड़े ने 17 नवंबर को एक अदालत में एक अंतरधार्मिक पंजीकृत विवाह किया।

गौरतलब है कि पुलिस के अनुसार आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर (27) की गत 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक एक बड़े फ्रिज में रखा तथा उन्हें कई दिनों तक शहर के विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीश्रद्धा वालकर हत्याकांडमहाराष्ट्रमुंबईदिल्ली पुलिसमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?