लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस: आरोपी आफताब ने हत्याकांड के 20 दिनों के भीतर ही फंसा ली थी दूसरी लड़की, रूम पर भी लाता था उसे

By रुस्तम राणा | Updated: November 15, 2022 16:16 IST

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में यह पता चला है कि हत्याकांड को अंजाम देने के महज 20 दिनों के भीतर आफताब पूनावाला ने अपनी दूसरी गर्लफ्रैंड भी बना ली थी। साथ ही उसे वह अपने उस कमरे में भी लाता था जहां उसने श्रद्धा के शवों को टुकड़ों टुकड़ों में बांट दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने नई गर्लफ्रैंड बम्बल ऐप के जरिए बनाई थीहत्याकांड के बाद आफताब लगातार अपनी नई गर्लफ्रैंड को डेट करता रहावह अपनी नई गर्लफ्रैंड को उसी किराए के घर कई बार लेकर आया जहां उसने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा वालकर की हत्याकांड का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला शातिर दिमाग तो है ही, साथ ही वह लड़कियों को फंसाने में भी माहिर है। इसकी बानगी इस बात से देखने को मिलती है कि 18 मई 2022 को हत्याकांड को अंजाम देने के महज 20 दिनों के बाद उसने अपनी दूसरी गर्लफ्रैंड भी बना ली थी। साथ ही उसे वह अपने उस कमरे में भी लाता था जहां उसने श्रद्धा के शवों को टुकड़ों टुकड़ों में बांट दिया था। 

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी ने नई गर्लफ्रैंड बम्बल ऐप के जरिए बनाई थी और अगले दिन से वह उससे साथ डेट पर जाने लगा। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के बाद आफताब लगातार अपनी नई गर्लफ्रैंड के साथ डेट पर जाता रहा। वह अपनी इस नई गर्लफ्रैंड को उसी किराए के घर कई बार लेकर आया जहां उसने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे। हैरत की बात यह कि उस समय श्रद्धा टुकड़ों के रूप में फ्रीजर में ही थी। 

बम्बल ऐप के जरिए ही आफताब और श्रद्धा का एक-दूसरे से परिचय हुआ था। इसके बाद दोनों का ये परिचय रिश्ते में बदल गया। घरवालों से बगावत कर वह आफताब के साथ दिल्ली चली आई। लेकिन बाद में जब श्रद्धा ने आफताब पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे मौत मिली।  पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने बयान में कहा कि श्रद्धा और उसके बीच अक्सर शादी को लेकर झगड़ा होता था। वह आफताब पर शादी का दबाव बनाती थी। आरोपी ने छुटकारा पाने के लिए उसका मर्डर कर दिया।

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में यह भी आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने श्रद्धा का मोबाइल महाराष्ट्र में ही फेंक दिया था, जिससे कि श्रद्धा की लोकेशन पुलिस को महाराष्ट्र में मिले और उसका यह दावा ठोस हो जाए कि श्रद्धा यहां से चली गई है। हालांकि पुलिस को अब तक श्रद्धा का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उसके मोबाइल का आखिरी लोकेशन तलाश रही है।     

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्लीलव जिहादहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट