लाइव न्यूज़ :

यूपी के पीलीभीत में दिल दहलाने वाली घटना, युवती को गोली मारी फिर घर जाकर युवक ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 20, 2023 15:10 IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के थाना घुघचिहाई क्षेत्र में युवती की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बाद युवक ने भी आत्महत्य कर ली। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Open in App

पीलीभीत: जिले के थाना घुघचिहाई क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक युवती की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त ने पत्रकारों को बताया कि युवक ने युवती की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

घुंघचाई थाना पुलिस के अनुसार, घटना ग्राम ज्ञानपुर महोलिया की है। उसले बताया कि यहां की रहने वाली 18 वर्षीय अर्चना वर्मा अपनी सहेली हिना के साथ सुबह करीब सात बजे धान की रोपाई के लिए खेत जा रही थी, तभी पहले से रास्ते में ही घात लगाए बैठे मंजीत ने उसे गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही घर के अंदर जाकर युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पड़ताल की है। पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मौके से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?