लाइव न्यूज़ :

शिवपुरीः मारने का तरीका अलग-अलग, गले में फंदा, सिर पर चोट और गला घोंटकर हत्या?, 75 वर्षीय सीताराम लोधी, पत्नी मुन्नी बाई और पड़ोसी सूरज बाई झोपड़ी में मृत?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2024 14:47 IST

Shivpuri: सीताराम लोधी, उनकी पत्नी मुन्नी बाई (70) और उनकी पड़ोसी सूरज बाई (65) पिछोर विधानसभा क्षेत्र के रौतोरा गांव में लोधी के घर के समीप एक खेत के पास एक झोपड़ी में मृत पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देलोधी के गले में फंदा कसा हुआ था, जबकि उनकी पत्नी के सिर पर चोट के निशान थे। अधिकारी ने बताया कि सूरज बाई की गला घोंटकर हत्या की गई है। जिला मुख्यालय से 130 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार सुबह 75 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसके पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि यह हत्या का मामला है और घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए इलाके के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस के उप-विभागीय अधिकारी प्रशांत शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि सीताराम लोधी, उनकी पत्नी मुन्नी बाई (70) और उनकी पड़ोसी सूरज बाई (65) पिछोर विधानसभा क्षेत्र के रौतोरा गांव में लोधी के घर के समीप एक खेत के पास एक झोपड़ी में मृत पाए गए।

लोधी के गले में फंदा कसा हुआ था, जबकि उनकी पत्नी के सिर पर चोट के निशान थे। अधिकारी ने बताया कि सूरज बाई की गला घोंटकर हत्या की गई है। लोधी का पोता जो उनके साथ रहता था, सुबह उठने के बाद झोपड़ी में गया और शवों को देखा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर जिला मुख्यालय से 130 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतक के कुछ पड़ोसियों के अनुसार, दंपति की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। शर्मा ने कहा कि अब तक की जांच के अनुसार, दंपति की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था।

मकान संबंधी विवाद में सगे भाई की चाकू मारकर हत्या

बिजनौर जिले के नूरपुर क्षेत्र में मकान को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक राम अरज ने सोमवार को बताया कि धौलागढ़ गांव में रविवार रात लगभग नौ बजे निर्माणाधीन मकान को लेकर हुए झगडे़ के बाद दिनेश सैनी ने अपने सगे भाई मोहित (25) की चाकू मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद