लाइव न्यूज़ :

पंजाब में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या, आरोपी को मौके से किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 4, 2022 19:24 IST

पुलिस के अनुसार, शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर पांच से अधिक गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, सूरी पर पांच से अधिक गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गईघटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर हुई जहां सूरी और पार्टी के कुछ अन्य नेता धरने पर बैठे थे

अमृतसर/चंडीगढ़:पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर हुई जहां सूरी और पार्टी के कुछ अन्य नेता धरने पर बैठे थे। 

पुलिस के अनुसार, सूरी पर पांच से अधिक गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव कहते हैं, "अस्पताल में उसकी मौत हो गई। धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी संदीप सिंह सनी को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ जारी है।" 

उन्होंने बताया कि सूरी लंबे समय से कई ‘गैंगस्टर’ के निशाने पर थे और सरकार ने पंजाब पुलिस के आठ जवानों के साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है। 

 

टॅग्स :शिव सेनापंजाबहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई