लाइव न्यूज़ :

शीना बोरा मर्डर केस: मुंबई के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया ने तोड़ी चुप्पी, किए ये बड़े खुलासे

By स्वाति सिंह | Updated: February 18, 2020 10:24 IST

शीना बोरा मर्डर केस: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी किताब 'Let Me Say It Now' (लेट मी से इट नाउ') में बताया है कि साल 2015 में शीना बोरा के मर्डर जांच की शुरुआत में संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने यह खुलासा नहीं किया था कि वह मीडिया बैरन पीटर को जानता था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने चुप्पी तोड़ी है।मरिया पर पीटर मुखर्जी को बचाने की कोशिश के आरोप लगे थे,

शीना बोरा मर्डर केस मामले में  मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने चुप्पी तोड़ी है। मालूम हो कि मारिया इस मामले की जांच कर रहे थे, लेकिन उस दौरान उनका ट्रांसफर हो गया। बताया जाता है कि उनपर पीटर मुखर्जी को बचाने की कोशिश के आरोप लगे थे, जिसके कारण ही उनका ट्रांसफर किया गया। शीना बोरा मर्डर केस मामले मारिया ने खुलासे करते हुए अपनी किताब में इस केस के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। 

राकेश मारिया ने अपनी किताब 'Let Me Say It Now' (लेट मी से इट नाउ) में बताया है कि साल 2015 में शीना बोरा के मर्डर जांच की शुरुआत में संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने यह खुलासा नहीं किया था कि वह मीडिया बैरन पीटर को जानता था। मरिया ने कहा है कि उन्होंने मुझे अंधेरे में रखा। उन्होंने पीटर से सवाल किया कि जब 2012 में शीना के अचानक गायब होने के बारे में पता चला तो उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया, तब उन्होंने कहा, 'सर, मैंने देवेन को बताया था।'

इसके अलावा मरिया ने अपनी किताब में में पीटर मुखर्जी को लेकर सीएम को गुमराह करने की बात को खारिज किया है। उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए लिखा 'उनके और सीएम देवेंद्र फड़नवीस के बीच कुछ गलतफहमी हो गई होगी। उन्हें शक था कि किसी ने उनकी तरफ से सीएम फड़नवीस को गलत जानकारी दी थी। जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में फड़नवीस के हवाले से कहा गया था कि उन्हें बताया गया कि पीटर मुखर्जी शीना की हत्या में शामिल नहीं थे।' उन्होंने कहा जब केस के आखिरी पड़ाव में उस मुझे प्रमोट करने की बात कह कर ट्रांसफर कर दिया गया।

मरिया ने यह साफ किया कि इस मामले को लेकर उन्होंने फड़नवीस से सिर्फ एक बार ही बात की थी। उन्होंने फड़नवीस से मेसेज पर अपने बयानों के बारे में बात की थी और उन्हें आश्वस्त किया गया था कि एक स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा, हालांकि ऐसा हो नहीं पाया था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही थी।

बता दें कि शीना (24) की अप्रैल 2012 में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और उसके तत्कालीन चालक श्यामवीर राय ने कार में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पीटर मुखर्जी साजिश का हिस्सा होने का आरोपी है। पुलिस ने बाद में पीटर मुखर्जी को कथित तौर पर इस साजिश का हिस्सा होने के आरोप में 19 नवंबर 2015 को गिरफ्तार किया था। इस मामले में उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपी हैं।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्याकांडमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह