लाइव न्यूज़ :

पानसरे हत्याकांड में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता शरद कालसकर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 12, 2019 10:08 IST

पिछले साल विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 2015 के पनसारे हत्याकांड में गवाह के रूप में उसके बयान दर्ज किये थे। कालसकर पनसारे की हत्या से पहले एक सप्ताह से भी ज्यादा समय तक मुम्बई से करीब 400 किलोमीटर दूर कोल्हापुर में रहा था।

Open in App

महाराष्ट्र पुलिस की एक विशेष टीम ने वरिष्ठ वामपंथी नेता गोविन्द पानसरे  की हत्या के मामले में मंगलवार को दक्षिणपंथी कार्यकर्ता शरद कालसकर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कालसकर (25) को मुम्बई से गिरफ्तार कर कोल्हापुर में एक अदालत में पेश किया, जिसने उसे 18 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कालसकर का नाम कई बड़े आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। महाराष्ट्र एटीएस ने उसे पिछले साल पालघर हथियार मामले में गिरफ्तार किया था। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अनुसार वह उन दो शूटरों में से एक था जिन्होंने तर्कवादी नरेन्द्र दाभोलकर की 2013 में पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पिछले साल विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 2015 के पनसारे हत्याकांड में गवाह के रूप में उसके बयान दर्ज किये थे। कालसकर पानसरे की हत्या से पहले एक सप्ताह से भी ज्यादा समय तक मुम्बई से करीब 400 किलोमीटर दूर कोल्हापुर में रहा था। अधिकारी ने कहा कि कालसकर का नाम सितम्बर 2017 के पत्रकार-कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में भी सामने आया था और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

उन्होंने कहा कि लंकेश हत्याकांड में भी वह 16वें नंबर का आरोपी था। मामले की जांच में सामने आया था कि लंकेश की हत्या के लिये इस्तेमाल हथियारों को संभालने में उसने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अधिकारी ने बताया कि कालसकर ने पानसरे हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों को कथित रूप से नष्ट किया था। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सीआईडी एसआईडी ने पनसारे हत्याकांड में कालसकर की भूमिका पाई और उसी के अनुसार उसे गिरफ्तार किया गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला