लाइव न्यूज़ :

'बेटी बोला लेकिन बर्ताव जानवरों जैसा, मैं इज्जत की भीख मांगती थी और चिन्मयानंद हंसता था', पीड़िता ये बताई आश्रम की सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 24, 2019 15:36 IST

शाहजहांपुर मामला: 24 अगस्त को एक वीडियो के जरिए पीड़ित छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोप लगाए थे। एसआईटी की 23 सितंबर 2019 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने पेशी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने बताया, ''जब मैं चिन्मयानंद से पहली बार मिली थी तो मुझे नहीं लगा था कि वह इस तरह का आदमी है।''यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी चिन्मयानंद को विशेष जांच दल की एक टीम ने 20 सितंबर की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है। स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर की लॉ छात्रा को भी जबरन वसूली के मामले के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है। लेकिन पीड़िता ने स्वामी चिन्मयानंद पर जो आरोप लगाये हैं वह सारे काफी चौंकाने वाले हैं। पीड़िता आरोप लगाया है कि स्वामी चिन्मयानंद पहले तो उसको बेटी-बेटी बोलते थे लेकिन बेटी जैसा बर्ताव नहीं किया। पीड़िता का कहना है कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसके साथ जानवरों जैसे बर्ताव करता था। 

22 वर्षीय पीड़िता ने द प्रिंट को दिए इंटरव्यू में बताया है कि पिछले साल 2018 के अक्टूबर महीने में बातचीत के लिए पहली बार उसको चिन्मयानंद के प्राइवेट रूम में भेजा गया था। उसी वक्त चिन्मयानंद ने पीड़िता को उसके नहाने का नेकेड वीडियो दिखाया। पीड़िता का कहना था कि नेकेड वीडियो देखकर वो एक दम से हैरान हो गई थी। उसको विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वह जो देख रही है सच है। 

पीड़िता ने बताया, ''जब मैं चिन्मयानंद से पहली बार मिली थी तो मुझे नहीं लगा था कि वह इस तरह का आदमी है। शुरुआत में वह मुझे बेटी-बेटी कह कर पुकारते थे। मुझे कभी नहीं लगा कि वह मुझे किसी बात के लिए धमकी दे सकते हैं। वह हमेशा ही मेरी पढ़ाई को लेकर मेरे बारे में अच्छा बोलते थे। यहां तक कि उन्होंने मुझसे यह भी कहा था कि अगर पढ़ाई में मैं ऐसे ही अच्छा करती रही तो वह मुझे अच्छी नौकरी भी दिलवाने में मदद करेंगे।''

पीड़िता ने कहा, ''चिन्मयानंद के फोन में अपने आप को नेकेड देख कर मानों मैं शून्य हो गई थी। मैंने रोते हुए चिन्मयानंद की ओर देखा तो वह हंस रहा था। मैं रोकर अपनी इज्जत की भीख मांगने लगी लेकिन वह नहीं माना।''

पीड़िता ने कहा, ''जब मैंने चिन्मयानंद से पूछा कि आपको क्या चाहिए, तो जवाब मिला- मैं जो भी कहूं वो तुमको करना होगा। तुमको हॉस्टल में ही रहना होगा और अगर तुमने वैसा नहीं किया तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसके अलावा तुम्हारे परिवार वालों के जान भी खतरे में रहेंगे।'' 

पीड़िता ने कहा, ''मुझे चिन्मयानंद ने नेकेड कर दिया था, मैं फिर भी रो रही थी और मना कर रही थी। लेकिन चिन्मयानंद ने मुझे धक्का दिया, थप्पड़ मारा और कहा कि अगर मैंने जिद की तो भारी कीमत चुकाना पड़ेगा। मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था।'' 

पीड़िता ने बताया, स्वामी चिन्मयानंद का सुबह 6 बजे मसाज और दोपहार ढाई बजे सेक्स का टाइमिंग होता है। चिन्मयानंद के बंदूकधारी गार्ड जबरन मुझे उस दौरान उसके प्राइवेट कमरे में धकेल देते थे। जहां चिन्मयानंद मेरा यौन शोषण करता था।' 

जानें क्या है स्वामी चिन्मयानंद का रेप केस का पूरा मामला 

यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी चिन्मयानंद को विशेष जांच दल की एक टीम ने 20 सितंबर की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा लापता हो गई थी। 

मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया। जिसके बाद लापता पीड़िता 30 अगस्त को अपने दोस्त के राजस्थान में मिली। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीड़िता को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी ने मामले की जांच शुरू की।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदशाहजहाँपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट