लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur accident: कार-ट्रक टक्कर, रियाजुल, आमना, गुड़िया, तमन्ना और नूर की मौत, 5 गंभीर घायल, शादी में आया था परिवार, घर में मातम?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2024 11:45 IST

Shahjahanpur accident:पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे बरेली-इटावा मार्ग पर बरखेड़ा जयपाल चौराहे के पास हुआ जब जिले के कांट कस्बे के निवासी रियाजुल अली अपने परिवार के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपांच घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

Shahjahanpur accident: शाहजहांपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे बरेली-इटावा मार्ग पर बरखेड़ा जयपाल चौराहे के पास हुआ जब जिले के कांट कस्बे के निवासी रियाजुल अली अपने परिवार के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और मदनापुर के सरकारी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा पांच अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रियाजुल (45), आमना (42), गुड़िया (नौ), तमन्ना (32) तथा नूर (छह) की मौके पर ही मौत हो गई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक रियाजुल के चाचा शमशेर अली ने बताया कि रियाजुल दिल्ली में रहकर ही कपड़ों का कारोबार करता था और दो दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ यहां आया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत

गोंडा में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरने और फिर पेड़ से टकराने के कारण दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हादसा बुधवार को इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली मोड़ पर हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मनोज कुमार रावत ने कहा, "हादसे में परशराम पुर गांव के रहने वाले अजय (35) और दिलीप (27) की मौत हो गई।

पंजाब के बठिंडा में काम करने वाला अजय ट्रेन से गोंडा जंक्शन पर पहुंचा था। दिलीप उसे बुलेट मोटरसाइकिल पर लेने गया था। दुर्घटना उस समय हुई जब वे घर लौट रहे थे।" थाना प्रभारी (एसएचओ) शेषमणि पांडे ने कहा कि दोनों पीड़ितों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और उन्हें सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट लगीं।

उन्होंने कहा, "अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हुई।" बेन्दुली मोड़ पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एसएचओ पांडे ने कहा, "पिछले दो वर्ष में इस स्थान पर सड़क दुर्घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चार अक्टूबर को भी इसी तरह की घटना में ‘एसयूवी’ कार में यात्रा कर रहे चार युवकों की मौत हो गई थी।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...