लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur: 50 साल के मुमताज हसन खान ने 14 वर्षीय लड़के को बहला फुसला कर घर के अंदर किया यौन शोषण?, पीड़ित के चाचा आ गए तो आरोपी भागा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2025 13:44 IST

Shahjahanpur: हिंदू जागरण मंच के नेता पीड़ित लड़के को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना का कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़ित के चाचा आ गए तो आरोपी भाग गया।कड़ा विरोध जताया तब रविवार रात में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाली पुलिस अक्सर ऐसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है।

Shahjahanpur:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा दूसरे समुदाय के एक नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने के कथित मामले में पुलिस ने एक हिंदूवादी संगठन के विरोध में मामला दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार सागर ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले मुमताज हसन खान (50) नामक व्यक्ति 14 वर्षीय एक लड़के को बहला फुसला कर उसी के घर के अंदर ले गया और उसके मुख मैथुन किया। इसी बीच पीड़ित के चाचा आ गए तो आरोपी भाग गया।

मामला संज्ञान में आने पर हिंदू जागरण मंच के नेता पीड़ित लड़के को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना का कड़ा विरोध दर्ज कराया। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजेश अवस्थी ने कहा कि पीड़ित के परिजनों ने उन्हें बताया कि पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है इसके बाद उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया और कड़ा विरोध जताया तब रविवार रात में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

अवस्थी ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस अक्सर ऐसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 96 (किसी बच्चे को अवैध संभोग या शोषण के लिए प्रेरित करना या मजबूर करना) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानून की सुसंगत धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।

उप्र : बुजुर्ग महिला को बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला

त्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पोती को पिटाई से बचाने की कोशिश कर रही अपनी 75 वर्षीय मां की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के सतवा बुजुर्ग गांव निवासी सत्येंद्र रविवार की रात किसी बात को लेकर अपनी नाबालिग बेटी की पिटाई कर रहा था। अवस्थी ने बताया कि पोती की चीख सुनकर उसकी दादी मिडांना देवी (75) उसे बचाने आईं, इस पर आरोपी ने उन्हें भी डंडे से पीटा।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार सत्येंद्र शराब पीने का आदी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?