लाइव न्यूज़ :

शहडोलः दुकान के ‘चेंजिंग रूम’ में छुपाकर लगाए कैमरे?, मालिक नारायण दीन गुप्ता और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, महिलाओं के कपड़ा बदलने का दृश्य करता था शूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 17:18 IST

Shahdol: देवलोंद के थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि बुढ़वा के रहने वाले कृष्ण पाल सिंह बैस ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि बुढ़वा में नारायण दीन गुप्ता की कपड़ों की दुकान के ‘चेंजिंग रूम’ में गुप्त कैमरा लगा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि वीडियो में स्थानीय महिलाएं नजर आईं तो लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।गुप्त कैमरे से दुकान के ‘चेंजिंग रूम’ में आने वाली महिलाओं की रिकॉर्डिंग की जा रही थी।अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जब्त कर लिया।

Shahdol:मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल जिले के एक छोटे से कस्बे में स्थित कपड़ों की एक दुकान के ‘चेंजिंग रूम’ में छुपाकर लगाए गए कैमरे के मिलने के बाद दुकान मालिक और उसके बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब छुपाकर लगाए गए कैमरे से महिलाओं के कपड़े बदलने के दौरान बनाए गए कुछ वीडियो स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने लगे। पुलिस ने बताया कि वीडियो में स्थानीय महिलाएं नजर आईं तो लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह पूरा मामला शहडोल के देवलोंद थाना क्षेत्र के छोटे से कस्बे बुढ़वा का है। देवलोंद के थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि बुढ़वा के रहने वाले कृष्ण पाल सिंह बैस ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि बुढ़वा में नारायण दीन गुप्ता की कपड़ों की दुकान के ‘चेंजिंग रूम’ में गुप्त कैमरा लगा हुआ है।

दुबे ने दर्ज शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि गुप्त कैमरे से दुकान के ‘चेंजिंग रूम’ में आने वाली महिलाओं की रिकॉर्डिंग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुकान में दबिश दी तो वहां ‘चेंजिंग रूम’ में गुप्त कैमरा लगा हुआ मिला। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि दुकान के मालिक ने ही ‘चेंजिंग रूम’ में कैमरा छुपाकर लगाया था ताकि महिलाओं के वहां कपड़ा बदलने का दृश्य शूट किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाद में दुकान मालिक इस वीडियो को अपने कंप्यूटर में देखा करता था। पुलिस के मुताबिक, इस वीडियो की भनक उसके बेटे को लगी तो उसने भी वीडियो देखने शुरू कर दिए और फिर उसने कुछ वीडियो अपने दोस्तों को साझा कर दिए। पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होने लगे और कुछ वीडियो में स्थानीय महिलाएं नजर आईं तब हंगामा मच गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

शहडोल के पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुकान मालिक और उसके बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक स्थानीय नागरिक ने इस घटना पर आश्चर्य जताया और कहा कि अब तक ऐसे मामले बड़े शहरों में सामने आया करते थे और अब ये यहां भी पहुंच गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में ऐसी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए