लाइव न्यूज़ :

बिहार में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, गिरफ्तार लड़कियां बोली- थाने के बड़ा बाबू और छोटा बाबू भी आते रहते थे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2020 15:26 IST

वैशाली जिले पुलिस ने कई दिनों से चल रहे इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के धंधे में लिप्त 2 लड़कियों को पकड़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार युवती ने बताया है कि फैक्ट्री में काम करने के नाम पर उसे हाजीपुर बुलाया गया था. लेकिन बाद में इस धंधे में लगाया गया.स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोहल्ले में लंबे समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था.पूर्णिया शहर के सड़क किनारे रेड लाइट एरिया में एक कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ था.

पटना: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर शहर में सदर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके दामोदर नगर में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. जहां पुलिस ने वेश्यावृति के धंधे का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है.

दंपति पर आरोप है कि दोनों ने एक युवती को 3 महीने से बंधक बना रखा था और उसके साथ जबरन धंधा कराया जाता था. कई दिनों से चल रहे इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के धंधे में लिप्त 2 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है. वेश्यावृति के धंधे में शामिल दोनों लड़कियों के साथ-साथ 2 ग्राहकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. 

बताया जाता है कि गिरफ्त में आईं लड़कियों और ग्राहकों से पुलिस पूछताछ कर पूरे रैकेट के बारे में जानकारी जुटा रही है. इसमें गिरफ्तार युवती ने बताया है कि फैक्ट्री में काम करने के नाम पर उसे हाजीपुर बुलाया गया था. लेकिन उसे देह व्यापार के गंदे धंधे में उतार दिया गया.

उसने यह बताकर सनसनी फैला दी है कि यहां कई सफेदपोश लोग भी आते थे. जिसमें थाने के बड़ा बाबू और छोटा बाबू भी शामिल थे. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया जाता है कि यहां सेक्स रैकेट चलाये जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दंपति के घर पर छापेमारी की.

इस दौरान पुलिस के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई. वही इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही कई मनचले युवक घर से निकल कर फरार होने में सफल हो गए. लेकिन इस दौरान पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोहल्ले में लंबे समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. जिसे मोहल्ले वाले काफी परेशान थे.

पुलिस गिरफ्त में आई महिला कुछ भी साफ साफ बताने से कतराती नजर आई. स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस धंधे में संलिप्त संचालिका को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस धंधे का संचालन करती थी.

सदर थाना ने बताया कि कई दिनों से इस इलाके में बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता था. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी. लोगों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कर्रवाई करते हुए उस जगह से दो महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में 2 ग्राहकों के साथ दबोचा गया.

इनलोगों से पूछताछ कर वेश्यावृति के धंधे में शामिल पूरे रैकेट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. यहां यह भी बता दें कि हाल ही में बिहार के पूर्णिया शहर में भी एक बडे सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ था. पूर्णिया शहर के सड़क किनारे रेड लाइट एरिया में एक कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ था.

पुलिस ने 10 लडकियों के साथ-साथ 2 ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया था. यह मामला पूर्णिया जिले के ग़ुलाबबाग और खुशकीबाग रेड लाइट इलाके की है. पुलिस के मुताबिक पकडी गई, लड़कियों में 7 नाबालिग बच्ची भी शामिल हैं.

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहारकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा