लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में कई पीड़िता ने ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ बयान दिया: CBI

By भाषा | Updated: March 3, 2019 03:25 IST

उच्चतम न्यायालय ने सात फरवरी को यह मामला बिहार से यहां साकेत जिला अदालत परिसर में स्थित पॉस्को (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत को हस्तांतरित करने का आदेश दिया था।

Open in App

सीबीआई ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में कई पीड़िता ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ बयान दिया है। साथ ही, उसके खिलाफ बलात्कार, अपहरण और चोट पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। 

आरोप तय करने पर दलीलों की शुरूआत करते हुए सीबीआई के विशेष सरकारी वकील ने अदालत से कहा कि 33 पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं और उनमें से ज्यादातर ने ठाकुर के खिलाफ गवाही दी है। इसके अलावा उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह (ठाकुर) लड़कियों का बलात्कार करने के लिए बाहर से लोगों को लाया करता था। 

इस पर, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आरोपों को आपस में नहीं जाोड़ा जा सकता और जांच एजेंसी को निर्देश दिया कि अदालत को बेहतर तरीके से समझाने के लिए एक सारिणी (टेबल) बनाई जाए, तारीख और स्थान का उल्लेख किया जाए तथा हर आरोपी के अपराध का ब्यौरा दिया जाए। 

अदालत ने कहा, ‘‘यदि 33 आरोपी हैं तो आरोपों को आपस में नहीं मिलाया जा सकता। 

उच्चतम न्यायालय ने सात फरवरी को यह मामला बिहार से यहां साकेत जिला अदालत परिसर में स्थित पॉस्को (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत को हस्तांतरित करने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में कई लड़कियों से बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया गया था। इस आश्रय गृह का संचालन ठाकुर का एक एनजीओ करता था। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) की एक रिपोर्ट के बाद यह मुद्दा प्रकाश में आया था। 

जांच एजेंसी के मुताबिक ठाकुर के अलावा रवि रौशन (राज्य के समाज कल्याण विभाग अधिकारी) और रामानुज ठाकुर उर्फ मामू लड़कियों से छोटे कपड़ों में अश्लील गीतों पर नृत्य कराते थे। यह भी कहा गया है कि दो पीड़िता ने बताया कि बालिका गृह के बाहर एक होटल में उनसे बलात्कार किया गया। 

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि रोजी रानी (राज्य की समाज कल्याण विभाग अधिकारी) बालिका गृह में होने वाली इन हरकतों से वाकिफ थी। 

बहरहाल, अदालत ने मामले की अगली सुनवाई पांच मार्च के लिए तय की है। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार