लाइव न्यूज़ :

सरायकेला-खरसावां में 30 दिन तक नशे की सुई देकर युवती से 60 लोगों ने किया रेप, शरीर पर जख्मों के निशान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2021 18:14 IST

झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा एक बेहद हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।स्थानीय लोगों ने युवती को चांडिल पुलिस को सौंप दिया।चांडिल थाना की पुलिस के पास मामला तब संज्ञान में आया जब युवती ने आपबीती सुनाई। 

रांचीः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित परसुडीह थाना क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती का अपहरण कर सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में बंधक बनाकर एक माह तक 60 लोगों के द्वारा नशीली सुई देकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

चांडिल थाना की पुलिस के पास मामला तब संज्ञान में आया जब युवती ने आपबीती सुनाई। युवती ने आरोप लगाया है कि एक माह से 60 लोगों ने नशीली सुई लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। किसी तरह वह दरिंदों के चंगुल से बचकर बाहर निकली। स्थानीय लोगों ने युवती को चांडिल पुलिस को सौंप दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल इंस्पेक्टर पास्कल टोपनो एवं थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने कांदरबेड़ा जाकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने युवती को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है।इस सबंध में पुलिस फिलहाल दो युवकों से पूछताछ कर रही है, उसने सुई देने से शरीर में हुए जख्म को भी दिखाया।

वह ये भी बता रही कि दो लोगों को वह पहचानती है, जो उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखते थे। वह बाथरूम जाने के बहाने कमरे से निकल कर आज भागने में सफल रही। वहीं, युवती को बंधक बनाकर बीते एक माह से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना को सरायकेला-खरसावां एसपी मो. अर्शी ने गंभीरता से लिया है।

एसपी के निर्देश पर चांडिल, चौका, कपाली और गम्हिरया थाना की पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है। युवती ने अपने पिता के नाम बताएं हैं और कहा कि उसकी मां नहीं है। पुलिस अधिकारियों के सामने वह रो-रोकर कहती रही कि उसे न्याय चाहिए, वहीं चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

अभी उसे इलाज की जरूरत है। स्वास्थ्य होने पर ही मामले की सही जानकारी मिल सकती है. वह जमशेदपुर से चांडिल कैसे पहुंची? किसी के साथ पहुंची या भटकर आई इसकी जानकारी ली जा रही है। परिजन का पता लगाया जा रहा है. युवती ने बताया है कि वह सोनारी में एक परिवार के यहां दाई का काम करती है।

करीब एक माह पूर्व वह सब्जी लाने के लिए टेंपो में बैठी थी कि पहले से टेंपो में बैठे एक व्यक्ति ने सुई देकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद कांदरबेडा स्थित एक गैरेज में उसे बंधक बनाकर रखा गया था. उसे नशे की सुई दी जाती थी। सुई देने के बाद कई युवक मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि गुरुवार अहले सुबह जब युवक शौच करने कमरे से निकला तो वह किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हो गई। चांडिल थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस गैरेज में रहने वाले युवकों से पूछताछ कर रही है. हर बिंदू पर अनुसंधान किया जा रहा है। मामले की पूरी तरह से जांच के बाद ही इस सबंध में कुछ कहा जा सकता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?