लाइव न्यूज़ :

सिवनीः आवारा कुत्तों के हमले में 55 वर्षीय महिला की मौत, शरीर में हिंसक जानवरों के काटने के गहरे घाव, मांस नोंच कर खाया!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 21:48 IST

कान्हीवाड़ा थाना के प्रभारी मोनिस सिंह बैस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान केसरबाई हनवत (55) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर में हिंसक जानवरों के काटने के गहरे घाव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचोट के निशान महिला के शरीर पर नहीं मिले हैं। संभवत: कुत्तों के काटने से महिला की मौत हुई है। नगर पालिका प्रशासन सिवनी ने शहर में पकड़े आवारा कुत्तों को मुंडरई गांव के आसपास छोड़ दिया है।

सिवनीः सिवनी जिले के एक गांव में शनिवार को आवारा कुत्तों के हमले में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत मुंडरई गांव में आज सुबह की है।

कान्हीवाड़ा थाना के प्रभारी मोनिस सिंह बैस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान केसरबाई हनवत (55) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर में हिंसक जानवरों के काटने के गहरे घाव पाए गए हैं। किसी अन्य चोट के निशान महिला के शरीर पर नहीं मिले हैं।

बैस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सक का कहना है कि संभवत: कुत्तों के काटने से महिला की मौत हुई है। लेकिन प्रयोगशाला से फारेसिंक रिपोर्ट मिलने के बाद पुख्ता तौर पर इसे कहा जा सकेगा। वहीं, हिसंक वन्यप्राणी के हमले की आशंका को देखते हुए मौके पर वन अमले को भी बुलाया गया।

इस मामले में सिवनी उपवनमंडल अधिकारी योगेश पटेल ने बताया कि जिस तरह से महिला का मांस नोंच कर खाया गया है, उसमें वन्यप्राणी के हमले की आशंका दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। घटना स्थल से पांच किलोमीटर के दायरे में वन क्षेत्र नहीं है। इसी बीच, मृत महिला के भांजे व मुंडरई के पूर्व सरपंच बिहारी लाल पटले ने बताया कि केसरबाई सुबह करीब सात बजे कृषि कार्य के लिए खेत जा रही थी।

खेत के पास पेड़ पर मौजूद बंदरों के आसपास आवारा कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था। संभवत: इसी दौरान आवारा कुत्तों ने खेत जा रही महिला पर हमला कर दिया और कुत्तों के हमले से महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद वहां से निकल रहे लोगों ने महिला के शव का मांस नोंच-नोंचकर खा रहे कुत्तों के झुंड को देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों व कान्हीवाड़ा पुलिस को दी।

पटले ने बताया कि मौके पर बड़ी संख्या में कुत्तों की मौजूदगी के निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिला के लहूलुहान शव में पैरों व हाथ की हड्डियां नजर आ रही थी, इसके ऊपर का मांस आवारा कुत्ते खा चुके थे। गांव के डिमांकचंद हनवत, इंकार सिंह मलगांव, संतोष हनवत इत्यादि का कहना है कि मुंडरई गांव में बीते डेढ़ साल से आवारा कुत्तों का आतंक है।

नगर पालिका प्रशासन सिवनी ने शहर में पकड़े आवारा कुत्तों को मुंडरई गांव के आसपास छोड़ दिया है। इन ग्रामीणों ने कहा कि करीब 15 खूंखार कुत्तों का झुंड बंदरों के अलावा गांव के पालतू जानवर बकरी को खदेड़कर उनका शिकार कर रहा है।

दो दिन पहले आवारा कुत्तों ने एक बकरी को मारकर उसे खा लिया था। बीते डेढ़ साल में गांव की कई बकरियों व जंगली बंदरों को आवारा कुत्ते मार चुके हैं। उन्होंने कहा कि गांव में आए दिन आवारा कुत्ते पालतू मवेशियों को अपना निशाना बना रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां और पत्नी में रोज झगड़ा, तंग आकर 40 साल के बेटे राहुल ने 68 वर्षीय मां मधु की गर्दन रेती और थाने में किया आत्मसमर्पण

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP News: एटा में शादी समारोह में फायरिंग, 2 नाबालिगों को लगी गोली; मौत

क्राइम अलर्टTamil Nadu News: सरकारी स्कूल के छात्रों की आपस में भिड़त, 12वीं के छात्र की मौत

क्राइम अलर्टNanded Honor Killing: प्रेम संबंध के चलते दलित युवक की हत्या के आरोप में 1 और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टThane News: शौहर के तलाक न देने पर बेगम ने रची साजिश, भाई संग मिलकर किया कत्ल; गिरफ्तार