लाइव न्यूज़ :

सेल्फी बनी मौत का कारण, डूबने से हुई दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, जानिए पूरी घटना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 18, 2022 21:22 IST

उत्तराखंड के रुड़की के गंगनहर के किनारे सेल्फी ले रहे चार दोस्तों में से दो फिसलने के कारण गहरे पानी डूब गए। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह भरत और संदीप अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बागपत से मसूरी घूमने के लिए कार से निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देतड़के करीब चार बजे सभी दोस्त कार से रुड़की पहुंचे थेगंगनहर के पास सेल्फी लेने के दौरान सभी चारों दोस्त पानी में फिसल गयेपानी में फिसलने के बाद दो तो किसी तरह बच गये लेकिन भरत और संदीप गंगनहर में डूब गये

रुड़की: सेल्फी के शौक ने बेहद दुखद तरीके से दो दोस्तों की जान ले ली। पानी में डूब रहे चार युवकों में से दो युवकों ने तो किसी तरह से अपनी जान बचा ली लेकिन दो दोस्तों की जिंदगी छीन ली मोबाइल की इस सेल्फी ने।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के रुड़की के गंगनहर के किनारे सेल्फी ले रहे चार दोस्तों में से दो फिसलने के कारण गहरे पानी डूब गए। पुलिस ने इस मामले में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक शुक्रवार की सुबह मेरठ निवासी 21 साल के भरत और बागपत के रहने वाले 27 साल के संदीप अपने बागपत के ही दो अन्य दोस्तों अभिषेक जैन और राकेश के साथ मसूरी घूमने के लिए कार से बागपत से निकले।

तड़के करीब चार बजे सभी रुड़की पहुंचे। यहां पर सभी दोस्तों ने सोलानी पार्क के पास कार रोकी और गंगनहर के पास सेल्फी लेने लगे।इस दौरान सभी चारों दोस्त पानी में फिसल गये। इसने में दो तो किसी तरह से बच गये लेकिन भरत और संदीप गंगनहर में डूबकर लापता हो गए।

दोनों को डूबते देखकर दो अन्य दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय गोताखोरों दोनों की तलाश करवाई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।

वहीं दूसरी ओर हादसे की जानकारी मिलते ही भरत और संदीप के परिजन भी फौरन रुड़की पहुंच गये। परिजनों ने हादसे पर शक जताया है औऱ मामले में पुलिस से गहन जांच की अपील की है।

इस मामले में पुलिस ने कि घटना में सुरक्षित बचे अभिषेक और राकेश से पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक शक की कोई बात सामने नहीं आयी है।

गंगनहर में डूबे भरत और संदीप की तलाश के लिए ऋषिकेश से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम अभी भी दोनों की तलाश में क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डमेरठPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये