लाइव न्यूज़ :

'बाबरी मस्जिद की तर्ज पर इसे भी गिरा देना चाहिए', चिक्कमगलुरु स्थित काली मठ के प्रमुख ने दिया भड़काऊ बयान; पुलिस ने की कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: January 19, 2022 12:07 IST

मठ प्रमुख ने कहा कि श्रीरंगपटना में स्थित इस मस्जिद को भी बाबरी मस्जिद की तर्ज पर गिरा देना चाहिए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के एक मठ प्रमुख को मस्जिद गिराने की बात पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट से मस्जिद गिराने वाले बयान का वीडियो शेयर किया था। मठ प्रमुख ने हिंदुओं को जगने की भी बात कही है।

मांड्या:कर्नाटक में मठ प्रमुख द्वारा एक मस्जिद को बाबरी मस्जिद की तर्ज पर गिराने का वीडियो अपलोड करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, चिक्कमगलुरु स्थित काली मठ के प्रमुख ऋषि कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर उन्हें श्रीरंगपटना लाया गया है। इन पर आरोप है कि वे अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए एक मस्जिद को गिराने की बात कहे थे। इन पर यह भी आरोप है कि ये मस्जिद को गिरा कर वहां हनुमान मंदिर बनवाने को कह रहे हैं। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, चिक्कमगलुरु स्थित काली मठ के प्रमुख ऋषि कुमार एक बाल कलाकार के अंतिम संस्कार के सिलसिले में श्रीरंगपटना गए थे, जिसकी कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने बताया कि ऋषि कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर वहां स्थित एक मस्जिद के पास खड़े हो गए थे। इसके बाद उन्होंने मस्जिद पर बोलते हुए कथित तौर पर कहा कि इस ढांचे को भी बाबरी मस्जिद की तरह गिरा दिया जाना चाहिए। ऋषि कुमार के इस बयान को उनके एक समर्थक ने रिकॉर्ड कर इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण श्रीरंगपटना में एक ऐतिहासिक मस्जिद का रखरखाव करता है।

हिंदुओं को अब जाग जाना चाहिए

बता दें कि उन्होंने अपलोड किए हुए इस वीडियो में हिंदुओं को जग जाने की भी बात कही है। उन्हें यह भी कहते हुए सुना गया है कि श्रीरंगपटना में एक मंदिर की इमारत को मस्जिद में बदल दिया गया है। ऐसे मे हर हिंदू को जग जाना चाहिए और अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए। मठ के प्रमुख ऋषि कुमार ने इस बात पर ज्यादा जोर किया कि अब इस मस्जिद को भी अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तरह जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए।

टॅग्स :कर्नाटकक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPoliceफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास