लाइव न्यूज़ :

सीमा हैदर पर हुआ हमला! सचिन मीणा के घर में जबरन घुसा युवक, लगाया गंभीर आरोप

By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2025 09:07 IST

Seema Haider: आरोपी की पहचान गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले के तेजस झानी के रूप में हुई है, जिसने सीमा हैदर को कई बार थप्पड़ मारने से पहले उसका गला घोंटने का प्रयास किया।

Open in App

Seema Haider: प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि सीमा और उनके पति सचिन मीणा के घर में एक युवक जबरन घुस आया। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शनिवार को सीमा हैदर के घर में घुसने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि उसने दावा किया है कि सीमा हैदर ने उस पर "काला जादू" किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान गुजरात के सुरेंद्र नगर निवासी तेजस के रूप में की है। उन्होंने बताया कि तेजस "मानसिक रूप से विक्षिप्त" लग रहा था और उसने शाम करीब 7 बजे सीमा के घर में घुसने की कोशिश की।

रबूपुरा कोतवाली के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने पीटीआई को बताया, "वह गुजरात का रहने वाला है और उसने गुजरात से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का जनरल कोच टिकट लिया था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वह बस से गांव पहुंचा। उसके मोबाइल फोन में सीमा के स्क्रीनशॉट हैं।"

उन्होंने बताया कि तेजस को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपाध्याय ने बताया, "पकड़ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि सीमा ने उस पर काला जादू किया है।" 

उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। 

कौन है सीमा हैदर?

बता दें कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली 32 वर्षीय हैदर मई 2023 में अपने बच्चों को लेकर कराची से नेपाल के रास्ते भारत आने के लिए घर से निकल पड़ी। जुलाई में उसने सुर्खियाँ बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे ग्रेटर नोएडा इलाके में 27 वर्षीय सचिन मीना के साथ रहते हुए पाया, जिसके बारे में अब उसका दावा है कि उसने उससे शादी कर ली है।

उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से उसके चार बच्चे हैं और सचिन से एक बेटी है।

सीमा हैदर की भारत सरकार से अपील 

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा वीजा सेवाओं को निलंबित किए जाने के बाद सीमा हैदर ने निर्वासन के डर से भारत सरकार से अपील की कि उन्हें देश में रहने दिया जाए। सीमा ने कहा, "मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूँ।" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो में सीमा ने कहा, "मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं पीएम (नरेंद्र) मोदी और यूपी के सीएम योगी (आदित्यनाथ) से अपील करती हूँ कि मुझे भारत में रहने दिया जाए।"

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेशपाकिस्तानभारतगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?