लाइव न्यूज़ :

पिता ऐसा नहीं हो सकता?, 10-11 जुलाई को शराब नशे में छत पर सो रही 13 -15 वर्षीय 2 नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म, बेटी ने डर की वजह से नहीं बताया, लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2025 15:14 IST

Sant Kabir Nagar: 10 जुलाई को रात के समय छत पर सो रही अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने डर की वजह से किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया।

Open in App
ठळक मुद्देअगले दिन 11 जुलाई की शाम को आरोपी ने शराब के नशे में अपनी 15 वर्षीय दूसरी बेटी से दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में पुलिस ने शराब के नशे में दो नाबालिग बेटियों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए उनके पिता को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसके पति ने 10 जुलाई को रात के समय छत पर सो रही अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने डर की वजह से किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि अगले दिन 11 जुलाई की शाम को आरोपी ने शराब के नशे में अपनी 15 वर्षीय दूसरी बेटी से दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत पर शुक्रवार रात भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज