लाइव न्यूज़ :

संभलः 35 वर्षीय महिला को खंभे से बांधकर पिटाई, वीडियो सार्वजनिक होने के बाद दो महिलाओं समेत 10 लोग अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 18:40 IST

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के उद्देश्य से अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) में रजनेश, राजकुमार, राजू, छोटे और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करते देखा जा सकता है।149 (विधि विरुद्ध एकजुट होकर अपराध करना) जोड़ दी गई है।एक ही जाति के दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद है।

संभलः संभल जिले के जुनावाई थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित रूप से खंभे से बांधकर उसकी पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्र ने शनिवार को बताया कि जुनावाई थाना क्षेत्र के विरकवारी गांव में 26 अप्रैल को आपसी मारपीट की सूचना मिलने के बाद पीड़िता सुनीता (35) की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के उद्देश्य से अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) में रजनेश, राजकुमार, राजू, छोटे और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

उन्‍होंने बताया कि 27 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोगों को एक महिला को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करते देखा जा सकता है। एसपी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 354 (शील भंग करने के इरादे से महिला पर हमला), 342 (गलत तरीके से प्रतिबंधित करना), 147 (उपद्रव) और 149 (विधि विरुद्ध एकजुट होकर अपराध करना) जोड़ दी गई है।

उन्‍होंने बताया कि वीडियो के आधार पर एक महिला समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान शेरी, स्‍योराज, भूरे, विरोज और मंजू के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि पहले जिन चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, जुनावाई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पुष्कर राज मेहरा ने बताया कि मामले में नामजद रजनेश, राजकुमार, राजू और छोटे उर्फ रिसीपाल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं वीडियो के साक्ष्य के आधार पर तेजवती नामक एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि एक ही जाति के दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?