लाइव न्यूज़ :

Salman Khan: सलीम और सलमान खान बहुत जल्द आपका मूसेवाला जैसा हाल होगा, एक्शन में मुंबई पुलिस, गैंगस्टर लॉरेंस पर नकेल, पूछताछ जल्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2022 17:53 IST

Salman Khan: जी.बी और एल.बी का मतलब गैंगस्टर गोल्डी बरार तथा लॉरेंस बिश्नोई से हो सकता है। पुलिस ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।सलीम खान को मिले धमकी भरे पत्र के मामले में दिल्ली आई है।दो गिरोहों के बीच दुश्मनी का मामला करार दिया था। कहा जा रहा है कि हत्या के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ है।

नई दिल्लीः मुंबई पुलिस की अपराध शाखा का एक दल फिल्म लेखक सलीम खान और उनके बेटे अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस ने सलीम खान और सलमान खान के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा अभिनेता के बांद्रा उपनगर स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने सलमान के दो अंगरक्षकों के भी बयान दर्ज किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पत्र में कहा गया है,‘‘ सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द आपका मूसेवाला जैसा हाल होगा जी.बी एल.बी....।’’

अनुमान लगाया जा रहा है कि जी.बी और एल.बी का मतलब गैंगस्टर गोल्डी बरार तथा लॉरेंस बिश्नोई से हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,‘‘ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई हथियार अधिनियम से जुड़े एक मामले में दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और शुक्रवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। उससे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में भी पूछताछ की गई थी, हालांकि उसने मूसेवाला की हत्या में शामिल अपने सहयोगियों के नाम का खुलासा नहीं किया, पर उसने स्वीकार किया कि उसकी गायक के साथ कट्टर दुश्मनी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...अब मुंबई पुलिस की अपराध शाखा सलमान और उनके पिता सलीम खान को मिले धमकी भरे पत्र के मामले में दिल्ली आई है। मामला मुंबई पुलिस का है, इसलिए वे हमारी इकाई के साथ मिलकर पूछताछ करेंगे।’’ मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस ने इसे दो गिरोहों के बीच दुश्मनी का मामला करार दिया था। कहा जा रहा है कि हत्या के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसलमान खानसिद्धू मूसेवालापंजाबमुंबई पुलिसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?