लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan Attack Case: बांग्लादेश टू पश्चिम बंगाल, 220 दिन पहले भारत में घुसा?, आरोपी फकीर ने नाम रखा विजय दास, 16 जनवरी को सैफ पर हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2025 14:51 IST

Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर उन पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को पड़ोसी ठाणे शहर से आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था।फकीर ने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था।सात महीने पहले दावकी नदी पार करके अवैध रूप से भारत में घुसा था।

Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक सात महीने (लगभग 220 दिन पहले) पहले अवैध रूप से देश में घुसा था और उसने मुंबई जाने से पहले सिम खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर उन पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को पड़ोसी ठाणे शहर से आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, फकीर ने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था, और सात महीने पहले दावकी नदी पार करके अवैध रूप से भारत में घुसा था। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी पश्चिम बंगाल में कुछ सप्ताह तक रहा और नौकरी की तलाश में मुंबई आने से पहले सिम कार्ड खरीदने के लिए उसने एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड पश्चिम बंगाल निवासी खुकुमोनी जहांगीर सेखा के नाम पर पंजीकृत था। अधिकारी ने कहा कि फकीर ने अपने लिए भी आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। उन्होंने बताया कि मुंबई में आरोपी ने ऐसी जगहों पर काम करना चुना, जहां उसे दस्तावेज देने की जरूरत नहीं थी और मजदूरों के एक ठेकेदार अमित पांडे ने उसे वर्ली और ठाणे के पब और होटलों में हाउसकीपिंग का काम दिलाने में मदद की।

उन्होंने बताया कि फकीर के सेलफोन की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि उसने बांग्लादेश में कई फोन कॉल किए थे और पड़ोसी देश में अपने परिवार को फोन करने के लिए उसने कुछ मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था।

सैफ अली खान (54) को 16 जनवरी को इमारत में 12 वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट के अंदर घुसपैठिए ने कई बार चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। लीलावती अस्पताल में सैफ की सर्जरी की गई। बांद्रा में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालमहाराष्ट्रमुंबईसैफ अली खानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!