लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा में मारे गये चंदन गुप्ता पर डिप्टी डीएम की विवादित पोस्ट, लिखा- 'तिरंगे' की आड़ में भगवा ने खुद मारा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 3, 2018 13:48 IST

सहारनपुर की डिप्टी डायरेक्टर रश्मि वरुण ने फेसबुक पोस्ट में कासगंज हिंसा की तुलना सहारनपुर के मामले से कर दी है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को लेकर प्रदेश को लेकर सोशल मीडिया पर एक डिप्टी डीएम ने बड़ा बयान दिया है जिसके बाज बवाल मच गया है। बरेली के डीएम के बाद अब सहारनपुर की लेडी अफसर रश्मि वरुण ने सोशल मीडिया पर अपना नजरिया पेश किया है। सहारनपुर में तैनात महिला अफसर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि चंदन गुप्ता को खुद भगवा ने मारा है। 

सहारनपुर की डिप्टी डायरेक्टर रश्मि वरुण ने फेसबुक पोस्ट में कासगंज हिंसा की तुलना सहारनपुर के मामले से कर दी है। 28 जनवरी उन्होंने अपने फेसबुक बाल पर लिखा है कि ''ये थी कासगंज की तिरंगा रैली। यह कोई नई बात नहीं है। अंबेडकर जयंती पर सहारनपुर के सड़क दूधली में भी ऐसी ही रैली निकाली गई थी।

 उसमें से अंबेडकर गायब थे या कहिए कि भगवा रंग में विलीन हो गये थे। कासगंज में भी यही हुआ। तिरंगा गायब और भगवा शीर्ष पर। जो लड़का मारा गया, उसे किसी दूसरे, तीसरे समुदाय ने नहीं मारा। उसे केसरी, सफेद और हरे रंग की आड़ लेकर भगवा ने खुद मारा।''

इतना ही नहीं उन्होंने बरेली डीएम का भी समर्थन किया है। इमोजी के साथ डिप्टी डायरेक्टर ने लिखा है कि ''पाकिस्तान में जाकर नारे लगाकर मरना है क्या इन्हें। बरेली डीएम आर। विक्रम सिंह द्वारा इस मामले में सफाई देने पर उन्होंने कहा, देखिये सही बात का किस तरह अपना स्पष्टीकरण देना पड़ता है, सही इंसान को भी माफी मांगनी पड़ती है।'' उनके इस पोस्ट के तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, फिलहाल ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कहा ये भी जा रहा है कि उनको अपने इस बयान के लिए सरकार को जवाब भी देना पड़ सकता है।

टॅग्स :कासगंज हिंसायूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?