लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर: पत्नी से विवाद होने पर पति ने चाकू से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या की, बच्चा छत पर गया तो खून से लथपथ देखकर शोर मचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 22:43 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि थाना देवबंद के अंतर्गत बेरून कोटला मोहल्ले में राजमिस्त्री का काम करने वाला असलम (38) अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देअसलम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।असलम ने धारदार चाकू से अपनी गर्दन काट ली, मौके पर ही मौत हो गयी। बच्चा छत पर गया तो वहां खून से लथपथ असलम को देखकर उसने शोर मचा दिया।

सहारनपुर: सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में पत्नी से विवाद होने पर एक युवक ने कथित तौर पर चाकू से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि थाना देवबंद के अंतर्गत बेरून कोटला मोहल्ले में राजमिस्त्री का काम करने वाला असलम (38) अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था।

 

उन्होंने बताया कि आज असलम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और आहत होकर वह घर की छत पर चला गया। उन्‍होंने बताया कि असलम ने धारदार चाकू से अपनी गर्दन काट ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। राय ने बताया कि कुछ देर बाद जब कोई बच्चा छत पर गया तो वहां खून से लथपथ असलम को देखकर उसने शोर मचा दिया।

सूचना मिलते ही थाना देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कथित आत्महत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में झोलाछाप डॉक्टर ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता दो महीने की गर्भवती है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़िता की मां के इस दावे की जांच कर रही है कि वह अपनी बेटी को इलाज के लिए इस झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो