लाइव न्यूज़ :

सहारनपुरः पूर्व एमएलसी और खनन कारोबारी हाजी इकबाल और भाइयों की 107 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क, 1350 बीघा जमीन, पुत्र दिल्ली से अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2022 17:43 IST

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश तोमर ने बताया कि हाजी इकबाल की 125 संपत्तियों को गिरोह बंद अधिनियम के तहत कुर्क किया गया जिसकी कीमत 107 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजमीनों पर कब्जा कर राज्य सम्पति के बोर्ड लगा दिये गये हैं। हाजी इकबाल के पुत्र अलीशान को दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार कर लिया था।कुल सम्पति 1350 बीघा है जो हाजी इकबाल, उसके भाइयों और पुत्रों के नाम दर्ज है।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में विधान परिषद के पूर्व सदस्य और खनन कारोबारी हाजी इकबाल और उसके भाइयों की 107 करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा कुर्क किया गया।

 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश तोमर ने बताया कि हाजी इकबाल की 125 संपत्तियों को गिरोह बंद अधिनियम के तहत कुर्क किया गया जिसकी कीमत 107 करोड़ रुपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मुनादी कराते हुए इन जमीनों पर कब्जा कर राज्य सम्पति के बोर्ड लगा दिये गये हैं। तोमर ने बताया कि यह कार्रवाई गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत की गई है। शुक्रवार को ही हाजी इकबाल के पुत्र अलीशान को सहारनपुर जिले की बेहट पुलिस और अपराध शाखा ने दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार कर लिया था।

अलीशान, इकबाल और उसके भाई तथा परिवार के अन्य लोगों के विरुद्ध थाना बेहट और मिर्जापुर में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अलीशान से परिवार के अन्य सदस्यों के छिपे होने की जानकारी लेगी। तोमर ने बताया कि इनकी कुल सम्पति 1350 बीघा है जो हाजी इकबाल, उसके भाइयों और पुत्रों के नाम दर्ज है।

उन्होने बताया कि इससे पहले गत दिनों हाजी इकबाल की 21 करोड़ रुपये की संपत्ति को जिला प्रशासन द्वारा कुर्क की गई थी, जो उसके मुंशी के नाम थी। तोमर ने बताया कि इनकी अभी तक कुल 174 सम्पतियां कुर्क की जा चुकी है, जिनकी कीमत 128 करोड़ रुपये है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसहारनपुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?