लाइव न्यूज़ :

सहारनपुरः बसपा के पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल फरार घोषित, पुलिस ने घर पर चस्पा की नोटिस, छोटा भाई और चार पुत्र पहले से ही जेल में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2023 19:27 IST

पुलिस के अनुसार एक लाख रुपये के इनामी अपराधी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का छोटा भाई और चार पुत्र विभिन्न आपराधिक मामलों में पहले से ही जेल में हैं, लेकिन हाजी इकबाल लगातार एक वर्ष से फरार चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने हाजी इकबाल के खिलाफ धारा 82 की कार्यवाही करने के आदेश दिये थे।हाजी इकबाल की कोठी पर पहुंचे और ढोल नगाड़ों से मुनादी कराने के बाद नोटिस चस्पा कर दिया।अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुआ था।

सहारनपुरः सहारनपुर पुलिस ने सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधान परिषद सदस्य व कथित खनन माफिया हाजी इकबाल को अदालत के आदेश पर फरार घोषित (धारा 82 की कार्यवाही करते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा) कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार एक लाख रुपये के इनामी अपराधी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का छोटा भाई और चार पुत्र विभिन्न आपराधिक मामलों में पहले से ही जेल में हैं, लेकिन हाजी इकबाल लगातार एक वर्ष से फरार चल रहा है।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा. विपिन टाडा ने बताया कि सहारनपुर की एक अदालत ने हाजी इकबाल के खिलाफ धारा 82 की कार्यवाही करने के आदेश दिये थे जिस पर बेहट क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता, बेहट कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार के नेतृत्व मे भारी पुलिस बल के साथ मिर्जापुर पोल स्थित हाजी इकबाल की कोठी पर पहुंचे और ढोल नगाड़ों से मुनादी कराने के बाद नोटिस चस्पा कर दिया।

टाडा ने बताया कि भगोड़ा खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला गैंगस्टर कानून के तहत अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुआ था। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत कार्यवाही करते हुए उसके मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है। टाडा ने बताया कि यदि अब भी हाजी इकबाल न्यायालय में पेश नहीं हुआ तो न्यायालय की अवमानना का मुकदमा दर्ज कर उसकी संपत्ति को कुर्क किया जायेगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबीएसपीउत्तर प्रदेशकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?