लाइव न्यूज़ :

सागर कुआंः दो बहनें कुएं के अंदर रस्सियों से लटकी, रस्सी लकड़ी खंभे से बंधी थी, बहन और मां का शव पानी में उतराता मिला, आखिर क्या है रहस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2024 16:42 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लोकेश सिन्हा ने बताया कि कल रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए

Open in App
ठळक मुद्देमृतक महिलाओं में से एक का पति उठा तो उसने उसे वहां नहीं पाया।पत्नी को तलाश किया तो उसे कुएं के अंदर रस्सी से लटका पाया। छह साल की एक बच्ची का शव भी पानी में उतराता मिला।

भोपालः मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह एक ही परिवार की तीन महिलाएं और एक बच्ची कुएं में मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से दो बहनें कुएं के अंदर रस्सियों से लटकी पाई गईं और यह रस्सी पास के लकड़ी के खंभे से बंधी थी। उन्होंने कहा कि लड़कियों की एक बहन और मां का शव पानी में उतराता मिला। उन्होंने बताया कि देवरी पुलिस थाना क्षेत्र के अतंर्गत एक स्थान पर यह घटना हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लोकेश सिन्हा ने बताया, ''कल रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए।

जब ​​मृतक महिलाओं में से एक का पति उठा तो उसने उसे वहां नहीं पाया।" उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने पत्नी को तलाश किया तो उसे कुएं के अंदर रस्सी से लटका पाया। सिन्हा ने बताया कि कुल तीन महिलाएं और एक बच्ची मृत पाई गई है और कुएं से उनके शव बाहर निकाल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

राज्य आपदा आपात प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी को कुएं में शवों के होने की सूचना सुबह करीब 7.30 बजे मिली। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ की टीम ने दो शवों को रस्सी से लटका हुआ जबकि एक अन्य महिला का शव कुएं में उतराता हुआ पाया।

उन्होंने कहा कि छह साल की एक बच्ची का शव भी पानी में उतराता मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना में दो बहनों और उनमें से एक की बच्ची तथा उनकी (बहनों की) मां की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि दोनों महिलाओं ने दो भाइयों से शादी की थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीSagarPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम