लाइव न्यूज़ :

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, ASI समेत चार की मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 31, 2023 09:40 IST

जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन (12956) की सुरक्षा में चल रहे आरपीएफ जवान ने चलती हुई ट्रेन में अचानक अंधाधुंध फायरिंग करके 4 लोगों की हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन (12956) में फायरिंग की घटना, कुल 4 लोगों की मौत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ जवान ने की चलती हुई ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग गोलाबारी की इस घटना में रेलवे पुलिस के एक एएसआई समेत सफर कर रहे 3 यात्रियों की गई जान

मुंबई: जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन (12956) की सुरक्षा में चल रहे आरपीएफ जवान ने चलती हुई ट्रेन में अचानक अंधाधुंध फायरिंग करके 4 लोगों की हत्या कर दी है। आरपीएफ सिपाही द्वारा की गई इस गोलाबारी में में रेलवे पुलिस के एक एएसआई समेत ट्रेन में सफर कर रहे 3 यात्रियों की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के पालघर के क्षेत्र मे हुई।

घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार आरोपी सिपाही का नाम चेतन बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार इस हादसे में मारे गये एस एएसआई सहित 3 यात्रियों का शव शताब्दी अस्पताल में भेजा गया है, जहां की मोर्चरी में इन्हें रखा जाएगा और फिर बाद में शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

रेलवे पुलिस की ओर से फायरिंग की घटना जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन की B-5 बोगी में हुई। फायरिंग करने वाले आरपीएफ सिपाही जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। पुलिस के अनुसार वो जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद भागने के लिए ट्रेन से कूद गया था लेकिन पुलिस ने उसे मीरा रोड और बोरीवली के बीच रेलवे ट्रैक पर हिरासत में ले लिया।

घटना के वक्त B-5 बोगी में सफर कर रहे यात्रियों ने रेलवे पुलिस को बताया कि सुबह 5.23 बजे ट्रेन ने जैसे ही पालघर स्टेशन छोड़ा और कुछ दूर आगे निकली होगी कि रेलवे पुलिस के सिपाही चेतन ने वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच में अचानक अपने वरिष्ठ एएसआई पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे 3 अन्य यात्री भी सिपाही द्वारा की गई अचानक फायरिंग की जद में आ गये और देखते ही देखते सभी 4 लोग गोली लगने के कारण जमीन पर गिर गये।

इसके बाद ट्रेन की कोच संख्या B-5 में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बटाने के लिए सीट के नीचे और इधर-उधर दुबक गये। फायरिंग के वक्त कोच में पेंट्रीकार के कर्मचारी भी मौजूद थे, जो अपने खाने-पीने का सामान छोड़कर जान बचाने के लिए कोच B-4 और B-6 की ओर भाग गये।

वहीं रेलवे के टीटीई भी घटना से इतने भयभीत हो गये कि वो भी सिपाही चेतन के सामने आने की हिम्मत नहीं कर सके और वो ट्रेन से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच पुलिस ने पीछा करके उसे रेलवे ट्रैक से गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिये जाने के बाद पुलिस के आला ्अधिकारी आरोपी सिपाही चेतन से पूछताछ में लगे हुए हैं।

टॅग्स :Railway Policeमुंबईमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी