लाइव न्यूज़ :

रोहतासः नाच गान में विवाद, दुल्हन रूबी कुमारी के भाई 15 वर्षीय अभिमन्यु कुमार की पीट कर मार डाला, शादी के जोड़े में भाई की मौत पर फूट-फूट कर रोती रही

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2025 14:05 IST

घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनाच रही नर्तकियों के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।व्यवहार का बारात पक्ष द्वारा विरोध किया गया और मामले की सूचना वधू पक्ष को दी गई।पिपरी टोला से आए युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर लाठी-डंडों से हमला किया।

पटनाः बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जिगना गांव में बुधवार रात नाच-गान के दौरान हुए विवाद में एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद एक शादी समारोह मातम में तब्दील हो गया। मृतक की पहचान जिगना टोला निवासी संजय चौधरी के लगभग 15 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में की गई, जो नौवीं कक्षा का छात्र था। घटना उस समय हुई जब संजय चौधरी की बड़ी बेटी रूबी कुमारी की शादी के लिए भोजपुर जिला के अगिआंव थाना क्षेत्र के डिहरी टोला से बारात आई थी। बताया जाता है कि बारातियों के स्वागत के लिए नाच-गान का कार्यक्रम चल रहा था, तभी पास के पिपरी टोला से आए कुछ युवकों ने मंच पर नाच रही नर्तकियों के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।

इस व्यवहार का बारात पक्ष द्वारा विरोध किया गया और मामले की सूचना वधू पक्ष को दी गई। जानकारी मिलने पर दुल्हन का छोटा भाई अभिमन्यु कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और अभद्रता का विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि पिपरी टोला से आए युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें अभिमन्यु को सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उसे गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जहां एक तरफ घर में बेटी की शादी की खुशी थी, वहीं अब उसी घर में शव देखकर हर आंख नम है। दुल्हन रूबी कुमारी शादी के जोड़े में भाई की मौत पर फूट-फूट कर रोती रही। दूल्हा बलिराम कुमार चौधरी भी गमगीन दिखे। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि शादी के दिन ऐसा दुखद मंजर देखना पड़ेगा।

यह खुशी अब कभी नहीं लौटेगी। मृतक अभिमन्यु अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा था। वहीं, उसकी दो बहनें हैं। परिवार वालों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बारातियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।  ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में नियमित गश्ती और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्याPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी