लाइव न्यूज़ :

रोहतासः पति ने पत्नी को मारी गोली, खुद खाया जहर, महिला की मौत, शख्स की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2022 18:08 IST

बिहार में रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के रामपुर नरेश गांव का मामला है. गुस्से में आकर पति ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी.

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुला लिया.पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पत्नी शव को कब्जा में ले लिया.आरोपी को सोतिन को हॉस्पिटल भेजा गया.

पटनाः बिहार में रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के रामपुर नरेश गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद जहर खा लिया. यह घटना आज सुबह लगभग दस बजे की बताई जा रही है.

इस घटना में पत्नी की मौत हो गई तो आरोपी पति का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि आज सुबह करीब दस बजे रामपुर नरेश निवासी जवाहर चौधरी के पुत्र सोतिन चौधरी ने अपनी पत्नी सोना देवी से घरेलू विवाद हुआ. गुस्से में आकर पति ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी.

जिसके बाद खून से लथपथ पत्नी को देख वह परेशान हो गया खुद रूम में जाकर सल्फास खा लिया. वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के अंदर गए. लोगों ने देखा कि पत्नी आंगन में बेसुध पड़ी है और लहूलुहान है. जमा हुए गांव के लोग खुन से लतपथ पत्नी को ही देख रहे थे कि सल्फास खाकर घर में तडप रहे पति पर लोगों की नजर गई.

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुला लिया और आरोपी को सोतिन को हॉस्पिटल भेजा गया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पत्नी शव को कब्जा में ले लिया. जहर खाने वाले हत्या के आरोपी पति को पुलिस अभिरक्षा में सदर हॉस्पिटल चल रहा है. इस दौरान घर की तलाशी लेने के क्रम में पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग किया गया पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा