लाइव न्यूज़ :

रोहित शेखर हत्याकांडः क्राइम ब्रांच ने लंबी पूछताछ के बाद किया पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार, हत्या की साजिश का आरोप

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 24, 2019 11:20 IST

लंबी पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने रोहित की पत्नी अपूर्वा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर हत्या की साजिश का आरोप है। सूत्रों का कहना है कि अपूर्वा के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने अरेस्ट किया है। 

Open in App

रोहित शेखर तिवारी की मौत की गुत्थी सुलझती दिखाई दे रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के धाकड़ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने रोहित की पत्नी अपूर्वा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर हत्या की साजिश का आरोप है। सूत्रों का कहना है कि अपूर्वा के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने अरेस्ट किया है।

पुलिस ने अपूर्वा शुक्ला तिवारी की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को बताया है कि शादी के बाद दोनों में रिश्ते ठीक नहीं थे। पुलिस के अनुसार अपूर्वा ने उस समय अपने पति को मारा जब रोहित ने शराब पी रखी थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बताया, 'वह शादी से खुश नहीं थी। उसने बिना किसी मदद के इस अपराध को अंजाम दिया। उसे जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।'

गौरतलब है कि रोहित शेखर 16 अप्रैल को संदिग्ध अवस्था में अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। वारदात के दिन घर में 6 लोग मौजूद थे। क्राइम ब्रांच ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद तीन लोगं को लगभग 'क्लीन चिट' दे चुकी है। अब शक की सुई पत्नी अपूर्वा, ड्राइवर अखिलेश और नौकर गोलू पर जाकर टिक गई है। क्राइम ब्रांच को सीन रीक्रिएशन और सीसीटीवी की गहन जांच में अपूर्वा की भूमिका संदिग्ध लगी।

रोहित शेखर की मां उज्ज्वला ने इसे स्वाभाविक मौत बताया था। लेकिन बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पति-पत्नी के बीच अनबन का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रोहित की किसी रिश्तेदार के साथ निकटता को लेकर दोनों में तनाव रहता था।

सूत्रों के अनुसार पुलिस तह तक जाने के काफी करीब है। उन्होंने बताया कि रोहित के घर में सात सीसीटीवी कैमरे हैं जिनमें से दो काम नहीं कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रोहित तिवारी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया था।

रिपोर्ट में बताया गया कि तिवारी की हत्या गला घोंटे जाने के कारण सांस रुकने से हुई है। रोहित शेखर की मां उज्ज्वला ने रविवार को आरोप लगाया था कि अपूर्वा और उसके परिवार वालों की नजर रोहित की संपत्ति पर थी।

टॅग्स :रोहित शेखर तिवारी मौत मामला
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्रिस गेल और रोहित शर्मा से आगे निकले इविन लुईस, 42 पारियों में 101 छक्का, 34 बॉल 79 रन

क्रिकेटFACT: पिछले 5 सालों में 15 सलामी जोड़ियां उतार चुका भारत, जानिए टेस्ट में अन्य देशों की कैसी रही रणनीति

भारतरोहित तिवारी को उसकी पत्नी ने ‘‘हताशा’’ में आकर मार डाला: मां ने अदालत में कहा

क्राइम अलर्टरोहित शेखर मर्डर केस में पत्नी अपूर्वा को नहीं मिली जमानत, अभी रहेना पड़ेगा जेल में

क्राइम अलर्टरोहित शेखर मर्डर केस में अहम खुलासा, रोहित को पहले से ही था शक, पत्नी करेगी हत्या, पुलिस को मिला वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार