लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में बंदूक की नोक पर लूटे गए छह लाख रुपये, सीसीटीवी में दर्ज हुई घटना, वीडियो वायरल

By शिवेंद्र राय | Updated: August 18, 2022 13:59 IST

प्रयागराज में सरिया बेचने का व्यापार करने वाले दो भाइयों की दुकान में दिनदहाड़े घुसे तीन बदमाशों ने बंदूक की नोक पर छह लाख रूपये लूट लिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने अपराधियों के पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है और आश्वस्त किया है कि दोषी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज में बंदूक की नोक पर लूटे गए छह लाख रुपयेसरिया बेचने का व्यापार करते हैं पीड़ित भाईसीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी वारदात

प्रयागराजउत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने बिल्कुल फिल्मी तरीके से दो दुकानों में लूट की घटना को अंजाम दिया। फिल्मी तरीके से की गई डकैती में तीन नकाबपोश दिनदहाड़े एक कारोबारी के दुकान में घुसे और छह लाख रुपये लूट लिए। घटना बुधवार, 17 अगस्त की शाम 7 बजे कर्नलगंज थाना के कटरा इलाके की है। बदमाशों ने पहले कारोबारी को पहले पिस्टल दिखाकर डराया और फिर दुकान में रखे छह लाख रुपये लूटकर चलते बने। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने दो स्थानों पर लूट की घटना को अंजाम दिया। एक से उन्होंने 5000 रुपये लूटे, वहीं दूसरी जगह से छह लाख रुपये लेकर भाग गए। घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि तीन नकाबपोश लुटेरे दुकान में घुसते हैं। इनमें से एक के हाथ में पिस्टल है। पिस्टल दिखाकर पहले लुटेरे दुकान में मौजूद तीन लोगों को धमकाते हैं। एक लुटेरा पैसे खोजने लगता है। इसी बीच एक बाहरी व्यक्ति भी दुकान में आता है जिसे लुटेरे जबरदस्ती अंदर खींचकर खड़ा कर देते हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो केवल 24 सेकेंड का है। लुटेरों को जैसे ही पैसे मिल जाते हैं वो तुरंत भाग जाते हैं। लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी में ये लूट की पूरी वारदात दर्ज हो गई। प्रयागराज की जिस दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया गया उसके मालिक आरपी गुप्ता और ललित मोहन सरिया बेचने का व्यापार करते हैं। दिनदहाड़े घटी इस घटना से इलाके में सनसनी है और व्यापारियों में रोष का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कर्नलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने अपराधियों के पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है और आश्वस्त किया है कि दोषी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। एसएसपी शैलेष पांडेय ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज की मदद से हम छानबीन कर रहे हैं। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है।"

टॅग्स :वायरल वीडियोयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशप्रयागराजउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत