लाइव न्यूज़ :

मृत्यु से निजात का लालच देकर कराते थे धर्म परिवर्तन, दो युवकों के साथ युवती गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2018 15:59 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केहाट थाना क्षेत्र के गांधी नगर में धर्म परिवर्तन का मामला उस समय प्रकाश में आया, जब आधा दर्जन युवक हंगामा गुरुवार की रात करने लगे। युवकों ने बताया कि उन्हें मृत्यु से निजात पाने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

Open in App

बिहार के पूर्णिया जिले के केहाट थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो युवती व दो यवुकों को हिरासत में लिया है। सभी काठमांडू के हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर विहिप और श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केहाट थाना क्षेत्र के गांधी नगर में धर्म परिवर्तन का मामला उस समय प्रकाश में आया, जब आधा दर्जन युवक हंगामा गुरुवार की रात करने लगे। युवकों ने बताया कि उन्हें मृत्यु से निजात पाने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सूचना के बाद केहाट थाना पुलिस गांधी नगर पहुंची और दो युवती व दो युवकों को थाने ले आई। पूछताछ में हिरासत में लिये गये युवक-युवतियों ने बताया कि वे सभी काठमांडू से आकर धर्म का प्रचार कर रहे हैं।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवक को कमरे में ले जाकर उसे पहले कपड़े खुलवाकर अपने तरफ से नया कपडा पहनाये। इसके बाद धर्मग्रंथ पढाया गया। फिर यह कह कर जल पिलाया गया कि अब उनकी मौत नहीं होगी। इतना ही नहीं पांच हजार रुपये का प्रलोभन भी दिया जाता था। हाउसिंग कॉलोनी के राजकुमार, शुभम झा और गांधी नगर के शिवानंद झा आदि ने बताया की इन लोगों ने सिर पर हाथ रखा और एक फॉर्म भरवाया।

लोगों ने यह भी बताया कि इस ग्रुप में सात युवती और चार युवक हैं। पिछले तीन माह से केहाट थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे। हिरासत में लिये गये युवक-युवतियों से पूछताछ जारी थी। वहीं, थाना के बाहर हंगामा कर रहे विहिप व श्रीराम सेना के कार्यकर्ता तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?