लाइव न्यूज़ :

Reality show star Shiyas Kareem: रियलिटी शो स्टार और मॉडल शियास करीम को चेन्नई हवाई अड्डे पर पकड़ा, केरल में दर्ज हुआ मामला, जानें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2023 13:35 IST

Reality show star Shiyas Kareem: पुलिस ने बताया कि केरल पुलिस ने करीम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई से लौटा तो हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। चंदेरा पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।महिला ने सलीम पर 11 लाख रुपये की देनदारी होने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया था।

Reality show star Shiyas Kareem: लोकप्रिय रियलिटी शो स्टार और मॉडल शियास करीम को केरल में दर्ज दुष्कर्म और धोखाधड़ी के एक मामले में बृहस्पतिवार सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया। राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि केरल पुलिस ने करीम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ था।

आज सुबह जैसे ही वह दुबई से लौटा तो हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार करीम को हिरासत में लेने के लिए एक टीम चेन्नई के लिए रवाना होगी। करीम द्वारा कोच्चि में अपने जिम में नियुक्त की गई एक महिला प्रशिक्षक की शिकायत के आधार पर चंदेरा पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हम करीम को हिरासत में लेने के लिए जल्द ही चेन्नई के लिए रवाना होंगे। यहां लाने के बाद उसकी गिरफ्तारी दर्ज की जाएगी।’’ पुलिस ने बताया कि कासरगोड निवासी महिला ने करीम पर आरोप लगाया था कि 2021 से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और यौन रूप से प्रताड़ित किया गया। शिकायत में महिला ने सलीम पर 11 लाख रुपये की देनदारी होने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलचेन्नईदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार