लाइव न्यूज़ :

रतलाम रेलवे स्टेशनः गलत ट्रेन में सवार होने से घबराई 65 वर्षीय महिला चलती गाड़ी से प्लेटफॉर्म पर कूदी, और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2022 22:14 IST

पश्चिम रेलवे के एक जनसंपर्क अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई इस घटना का वीडियो साझा करते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि सागर बाई (65) को नागदा जाना था।रतलाम रेलवे स्टेशन पर गलती से एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन सुपर फास्ट एक्सप्रेस (22655) में सवार हो गई।गलत गाड़ी में चढ़ गई है, तो उसने आव देखा न ताव और रफ्तार पकड़ रही ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर छलांग लगा दी।

इंदौरः मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर गलत ट्रेन में सवार होने से घबराई 65 वर्षीय महिला चलती गाड़ी से प्लेटफॉर्म पर कूदकर बेहोश हो गई।

पश्चिम रेलवे के एक जनसंपर्क अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई इस घटना का वीडियो साझा करते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सागर बाई (65) को नागदा जाना था, लेकिन वह बृहस्पतिवार दोपहर रतलाम रेलवे स्टेशन पर गलती से एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन सुपर फास्ट एक्सप्रेस (22655) में सवार हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला को जब यात्रियों से पता चला कि वह गलत गाड़ी में चढ़ गई है, तो उसने आव देखा न ताव और रफ्तार पकड़ रही ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर छलांग लगा दी। अधिकारी के मुताबिक, महिला प्लेटफॉर्म पर गिरने के बाद बेहोश हो गई।

उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का एक जवान और कुछ यात्री महिला को तुरंत उठाकर चिकित्सा कक्ष में ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे वह जल्द ही होश में आ गई। अधिकारी के अनुसार, चलती गाड़ी से प्लेटफॉर्म पर कूदकर गिरने के कारण बुजुर्ग महिला के पैर में मामूली चोट आई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीRailway Policeभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?