लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु की महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले रैपिडो ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया, हस्तमैथुन करने और अनुचित मैसेज भेजने का है आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 23, 2023 16:31 IST

बेंगलुरु की महिला अथिरा पुरूषोत्तमन ने आरोप लगाया था कि यात्रा के दौरान रैपिडो ड्राइवर ने हस्तमैथुन किया और बाद में 'लव यू' का संदेश भेजा। महिला ने रैपिडो ड्राइवर से मिले अनुचित संदेशों के स्क्रीनशॉट भी ट्वीट किए। पुलिस ने हावेरी के निवासी के. शिवप्पा (23) को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला यात्री के साथ कथित छेड़छाड़ के लिए एक बाइक टैक्सी राइडर गिरफ्तारबेंगलुरु की महिला अथिरा पुरूषोत्तमन ने सोशल मीडिया पर दी थी घटना की जानकारीरैपिडो ड्राइवर ने महिला को गलत तरीके से छुआ और हस्तमैथुन किया था

बेंगलुरु: बेंगलुरु में 21 जुलाई को यात्रा के दौरान एक महिला यात्री के साथ कथित छेड़छाड़ के लिए एक बाइक टैक्सी राइडर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला यात्री को बाइक पर बैठाने के बाद ड्राइवर ने हस्तमैथुन किया था और बाद में अनुचित संदेश भेजे थे।   सोशल मीडिया पर शहर की पुलिस को टैग कर की गई शिकायत के आधार पर हावेरी के निवासी के. शिवप्पा (23) को गिरफ्तार किया गया है। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मणिपुर पीड़िताओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थी, जिसके बाद उसने टाउन हॉल से अपने गंतव्य के लिए एक बाइक टैक्सी बुक की। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि यात्रा के दौरान रास्ते में चालक ने उसे गलत तरीके से स्पर्श किया और बाद में आरोपी व्यक्ति ने उसे (पीड़िता) व्हाट्सऐप पर टेक्स्ट संदेश भेजे और फोन किया। पुलिस के मुताबिक, शिवप्पा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु की महिला अथिरा पुरूषोत्तमन ने आरोप लगाया था कि यात्रा के दौरान रैपिडो ड्राइवर ने हस्तमैथुन किया और बाद में  'लव यू' का संदेश भेजा। महिला ने रैपिडो ड्राइवर से मिले नुचित संदेशों के स्क्रीनशॉट भी ट्वीट किए। अथिरा पुरूषोत्तमन ने बताया था कि ड्राइवर ने सवारी के दौरान हस्तमैथुन किया और उसके बाद उसे बार-बार फोन किया। महिला ने कहा कि  रैपिडो ड्राइवर ने तब तक उसे संदेश भेजे और फोन किया जब तक उसने उसे ब्लॉक नहीं कर दिया। 

महिला ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि जब ड्राइवर ऐप पर बताई गई बाइक के अलावा दूसरी बाइक पर आया तो वह हैरान रह गई। ड्राइवर ने महिला को बताया कि उनका पंजीकृत वाहन सर्विसिंग के अधीन था, और बुकिंग की पुष्टि करने के लिए ड्राइवर के ऐप की जांच करने के बाद पुरुषोत्तमन सवारी के लिए आगे बढ़ीं। सफर के दौरान वह उस वक्त हैरान रह गईं जब रैपिडो ड्राइवर ने सड़क के एक सुनसान हिस्से पर हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया।

महिला ने बताया कि उसने बाइक टैक्सी के लिए ऑनलाइन भुगतान किया और ड्राइवर से उसे अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर छोड़ने के लिए कहा ताकि उसे अपना पता न बताना पड़े, लेकिन उसकी परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने कहा, "एक बार यात्रा समाप्त होने के बाद, उसने मुझे व्हाट्सएप पर लगातार कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया। उत्पीड़न को रोकने के लिए मुझे उसका नंबर ब्लॉक करना पड़ा।"

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए