लाइव न्यूज़ :

हिंदूवादी नेता रणजीत बच्चन मर्डर केस में एक शूटर गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने के बाद भागा था मुंबई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 09:41 IST

लखनऊ में हिंदूवादी नेता रणजीत बच्चन की हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के मामले में एक शूटर को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे लखनऊ लाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2 फरवरी को हिंदूवादी नेता रणजीत को लखनऊ के हजरतगंज में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस मामले में 4 पुलिसवालों को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है था।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन हत्या मामले में पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। रणजीत बच्चन हत्या मामले में बुधवार (5 फरवरी) को पुलिस ने मुबंई से शूटर को गिरफ्तार किया गया।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शूटर को मुंबई से लखनऊ लाया जा रहा है। बता दें कि 2 फरवरी को हिंदूवादी नेता रणजीत को लखनऊ के हजरतगंज में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणजीत की हत्या के बाद आरोपी मुंबई के लिए फरार हो गया था। इससे पहले रणजीत के ऊपर उनकी साली ने रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में चार्जशीट भी लग चुकी है।दावा है कि रणजीत इस मामले में फरार चल रहे थे। लोगों का कहना है कि रसूख के बल पर वह गिरफ्तारी से बचे हुए थे। पुलिस की 8 टीमें और एसटीएफ मृतक की पत्नी को खोज रही है व सभी एंगल से मामले की छानबीन में लगी हैं।

वहीं, इस मामले में 4 पुलिसवालों को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इस बीच गोरखपुर में रणजीत की तीसरी शादी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है और पुलिस तीसरी पत्‍नी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रणजीत के चचेरे साले मनोज शर्मा ने बताया कि रोज की तरह रविवार सुबह रंजीत, पत्नी कालिंदी और रात में फ्लैट पर ठहरे रिश्तेदार आदित्य के साथ वॉक के लिए निकले थे।

बीजेपी कार्यालय के पास से कालिंदी अलग हो गईं थीं। उनका दावा है कि वह जॉगिंग करते हुए लालबाग ग्राउंड चली गईं थीं। रणजीत और आदित्य ग्लोब पार्क की तरफ चले गए। पुलिस को रणजीत और कालिंदी के बीच विवाद की बात भी पता चली है।

टॅग्स :हत्याकांडलखनऊमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना