लाइव न्यूज़ :

रांची में अवैध संबंध का मामला, पति, पत्नी और प्रेमी की झड़प, मौत, बीच बचाव कर रही बेटी की आंख फूटी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2021 19:27 IST

झारखंड में रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र स्थित मोहननगर का मामला है. घटना का अंजाम छुरा और हथौड़ी से मारकर दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देघटनाक्रम में कौशल्या देवी व प्रकाश नोनिया की मौके पर ही मौत हो गई.देव प्रसाद की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.गंभीर रूप से घायल सतनाम की बेटी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है.

रांचीः झारखंड में रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र स्थित मोहननगर में अवैध संबंध में पति, पत्नी और प्रेमी की आपसी झड़प में मौत हो गई. वहीं, दंपति की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना मंगलवार की रात लगभग साढे़ नौ बजे की बताई जा रही है. इस घटना का अंजाम छुरा और हथौड़ी से मारकर दिया गया. मृतकों में सीसीएलकर्मी देव प्रसाद उर्फ गरीब सतनामी (45 वर्ष), उसकी पत्नी कौशल्या देवी और हमलावर प्रकाश चौहान (30 वर्ष) शामिल हैं. घायल सतनामी की बेटी की एक आंख फूट गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉलोनी में रहनेवाले प्रकाश चौहान उर्फ गरीब सतनामी (30) का कॉलोनी के सीसीएलकर्मी देव प्रसाद मेहर (54) की पत्नी कौशल्या देवी के साथ अवैध संबंध था. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. देव प्रकाश शादीशुदा था. उसका गरीब सतनामी के घर शादी के पहले से आना-जाना था.

देव प्रकाश की शादी के बाद गरीब सतनामी की पत्नी कौशल्या उसे घर आने से रोकती थी, परंतु वह नहीं मानता था. घटना के समय नौ बजे रात में नशे में धुत प्रकाश चौहान गरीब सतनामी के घर का दरवाजा खुलवाने लगा. कौशल्या ने दरवाजा खोला तो प्रकाश चौहान ने पूछा कि दरवाजा क्यों नहीं खोलती हो, यह कहते हुए उसने कौशल्या पर छुरे से कई बार हमला कर दिया.

उधर, शोर सुनकर घर के अंदर से गरीब सतनामी निकला तो प्रकाश ने उस पर भी हमला कर दिया. उसके बाद घायल गरीब ने घर में रखी हथौड़ी से प्रकाश के सिर पर कई वार कर दिए. इस बीच उन्हें बचाने पहुंची बेटी की आंख में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटनाक्रम में कौशल्या देवी व प्रकाश नोनिया की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, देव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया.

इधर, हो-हल्ला सुनकर पडोसियों ने खलारी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलते खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम तत्काल सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल देव प्रसाद व उसकी बेटी को डकरा सीसीएल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा. यहां देव प्रसाद की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल सतनाम की बेटी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है.

इस संबंध में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला अवैध संबंध का प्रतीत होता है. प्रकाश को घर में देख लेने के बाद देव के साथ मारपीट हुई. इसी क्रम में उसने चाकू से हमला कर पति-पत्नी को मारा. दंपती की बेटी को भी चाकू मारा. छीना झपटी में प्रकाश की भी मौत हो गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह