रामगढ़ः 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी दोस्तों के साथ छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी, आरोपी ने दोस्तों की पिटाई की और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 3, 2023 08:53 PM2023-04-03T20:53:12+5:302023-04-03T20:54:01+5:30

पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया, “हमने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जो 40 वर्षीय व्यक्ति है। दूसरे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास जारी है।” 

Ramgarh 15-year old girl gang-rape two people girl going to Chinnamastika temple friends accused thrashed friends and rape | रामगढ़ः 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी दोस्तों के साथ छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी, आरोपी ने दोस्तों की पिटाई की और...

आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

Highlightsदो दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन से रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी।किशोरी किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंची और पुलिस के एक गश्ती वाहन को रोका। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम को हुई, जब किशोरी अपने दो दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन से रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी।

 

उन्होंने बताया कि दो लोगों ने उसके दोपहिया वाहन को रोका, उसके दोस्तों की पिटाई की और किशोरी को पास के जंगल में ले गए। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, “वे मुझे जंगल में ले गए और मेरे साथ बलात्कार किया।” पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद किशोरी किसी तरह मुख्य सड़क पर पहुंची और पुलिस के एक गश्ती वाहन को रोका। पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया, “हमने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जो 40 वर्षीय व्यक्ति है। दूसरे व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास जारी है।” 

Web Title: Ramgarh 15-year old girl gang-rape two people girl going to Chinnamastika temple friends accused thrashed friends and rape

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे