लाइव न्यूज़ :

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म बनाने के नाम पर प्रोड्यूसर से ठगे 56 लाख, हैदराबाद में दर्ज हुआ मामला

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2022 09:50 IST

हैदराबाद के एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक ने राम गोपाल पर आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता ने कई बार एक फिल्म के निर्माण के लिए पैसे उधार लिए और लौटाया नहीं। शिकायतकर्ता ने कहा कि राम गोपाल ने जिस फिल्म के लिए पैसे उधार लिए वो उसके निर्माता थे ही नहीं...

Open in App
ठळक मुद्देराम गोपाल ने हैदराबाद के प्रोडक्शन हाउस से उधार के तौर पर 56 लाख लिए थेशिकायतकर्ता ने कहा कि एक दोस्त के माध्यम से 2019 में राम गोपाल से मुलाकात हुई थी

हैदराबादः फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ हैदराबाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। एक प्रोडक्शन हाउस के  मालिक ने दावा किया है कि राम गोपाल ने उससे 56 लाख रुपये "उधार" लेने के बाद उसे धोखा दिया।

पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मामला मियापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह 2019 में एक दोस्त के माध्यम से राम गोपाल वर्मा से मिला और अगले साल, फिल्म निर्माता ने 8 लाख रुपये उधार लिए। उसे बताया कि यह 2020 की तेलुगु फिल्म दिशा के निर्माण के लिए है।

शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि कथित तौर पर, राम गोपाल वर्मा ने 22 जनवरी, 2020 को फिर से चेक के माध्यम से 20 लाख रुपए बतौर ऋण लिए। उन्होंने छह महीने के भीतर राशि लौटाने का वादा किया था। यही नहीं एक महीने बाद राम गोपाल ने फिल्म निर्माण के लिए ₹28 लाख मांगे।

शिकायत के हवाले से पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "उनके प्रतिनिधित्व पर विश्वास करते हुए  28 लाख रुपए वर्मा को हस्तांतरित कर दिए गए थे और उस समय वह फिल्म दिशा की रिलीज पर या उससे पहले 56 लाख की पूरी राशि चुकाने के लिए सहमत हो गए थे।" हालांकि प्रोपराइटर को जनवरी 2021 में पता चला कि राम गोपाल फिल्म दिशा के निर्माता नहीं थे।

राम गोपाल को उनकी फिल्मों जैसे क्राइम ड्रामा सत्या, थ्रिलर फिल्म कौन, गैंगस्टर फिल्म्स कंपनी और सरकार और हॉरर फिल्म भूत के लिए जाना जाता है। उनकी हालिया फिल्म खतरा थी जो समलैंगिक रोमांस पर केंद्रित थी।

टॅग्स :राम गोपाल वर्माहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?